Hot News

बंगाल में वोटिंग बढ़ाने के लिए 78 रेसिडेंसियल बिल्डिंग में बनेंगे पोलिंग बूथ, 25 को जारी होगी लिस्ट

Table of Contents

Bengal Elections: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 में रेसिडेंसियल बिल्डिंग्स में भी पोलिंग बूथ बनाये जायेंगे. चुनाव आयोग ने यह जानकारी दी है. आयोग की ओर से बताया गया है कि उसने बंगाल असेंबली इलेक्शन में 78 अपार्टमेंट्स में पोलिंग बूथ बनाये जा सकते हैं. जिन आवासीय इमारतों में पोलिंग बूथ बनेंगे, उसकी सूची 25 फरवरी को जारी की जायेगी.

वोट करने कम निकलते हैं अपार्टमेंट में रहने वाले लोग

इलेक्शन कमीशन ऑफ इंडिया ने कहा है कि ऐसे बूथ की संख्या कुछ कम भी हो सकती है. आवासीय इमारतों में बूथ बनाने के बारे में आयोग का कहना है कि पोलिंग बूथ कहीं और होने पर आवासीय इमारतों में रहने वाले बहुत कम लोग वोट देने के लिए निकलते हैं.

बंगाल की समाचारें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

वोटिंग बढ़ाने के लिए आयोग ने लिया फैसला

यही वजह है कि इस बार मल्टीस्टोरी रेसिडेंसियल बिल्डिंग्स में पोलिंग बूथ बनाने का फैसला किया गया है. इससे बुजुर्ग से लेकर अन्य लोग भी आसानी से बूथ तक पहुंच सकेंगे. इससे वोट प्रतिशत बढ़ाने में मदद मिलेगी. मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने आवासीय इमारतों में बूथ बनाने पर ऐतराज जताया था.

इसे भी पढ़ें

चुनाव आयोग ने बंगाल प्रशासन से कहा- 3 साल से एक ही जगह पोस्टेड ऑफिसर्स का करें ट्रांसफर

भवानीपुर में हार के डर से बौखलायी TMC! शुभेंदु अधिकारी ने Video शेयर कर कहा- BJP के झंडे जलाये गये

The post बंगाल में वोटिंग बढ़ाने के लिए 78 रेसिडेंसियल बिल्डिंग में बनेंगे पोलिंग बूथ, 25 को जारी होगी लिस्ट appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top