Hot News

बंदी हसीबुल की इलाज के दौरान हुई मौत के मामले की जांच करेगी सीआईडी

किशनगंज.जिले के पोठिया थाना क्षेत्र के मिलिकबस्ती निवासी हसीबुल हक की मौत का मामला एक बार फिर सुर्खियों में है. मामले की जांच अब सीआईडी की टीम करेगी. दरअसल दिसंबर 2024 में किशनगंज मंडल कारा के बंदी हसीबुल हक की भागलपुर में इलाज के दौरान मौत हो गयी थी. परिजनों ने पुलिस पर आरोप लगाया था कि पुलिस की पिटाई से हसीबुल की मौत हुई थी. इसके बाद मामले ने तूल पकड़ लिया था और इस आरोप में ठाकुरगंज के तत्कालीन सर्किल इंस्पेक्टर अरुण कुमार व तत्कालीन पहाड़कट्टा थानाध्यक्ष चंदन कुमार को लाईन हाजिर कर दिया था. अब इस मामले की जांच को लेकर सीआईडी की टीम किशनगंज पहुंच चुकी है और उक्त केस सीआईडी को सौंपा जा रहा है.

क्या था मामला

पोठिया थाना क्षेत्र में 17 दिसंबर को एक मवेशी कोरोबारी से पानबाड़ा के समीप 6 लाख 95 हजार रूपये लूट की घटना घटी थी. मवेशी व्यापारी से हुई लूट की घटना मामले में मृतक हसीबुल को पोठिया थाना की पुलिस के द्वारा गिरफ्तार कर मंडल कारा भेजा गया था. तबीयत बिगड़ने के कारण बंदी को जेल प्रशासन के द्वारा इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती करवाया गया था. 27दिसंबर को भागलपुर रेफर किया गया था और भागलपुर में इलाज के दौरान बंदी की मौत हो गई थी. इसमें परिजनों ने पुलिस की पिटाई से मौत का आरोप लगाया था. इस आरोप के बाद ठाकुरगंज के सर्किल इंस्पेक्टर अरुण कुमार व पहाड़कट्टा थानाध्यक्ष चंदन कुमार को लाइन हाजिर कर दिया था.

क्या कहा एसपी

एसपी सागर कुमार ने बताया कि पुलिस मुख्यालय से पत्र मिला था जिसमें इस केस की जांच सीआईडी से कराने की बात कही गयी है. इसके बाद केस सीआईडी को सौंपा जा रहा है.

डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

The post बंदी हसीबुल की इलाज के दौरान हुई मौत के मामले की जांच करेगी सीआईडी appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top