Hot News

बंदे ने एआई से अकेले खड़ी कर दी 16,700 करोड़ की कंपनी, यहां जानिए कैसे किया सबकुछ

कुछ साल पहले तक यह कल्पना लगती थी कि कोई इंसान अकेले ही AI की मदद से अरबों डॉलर की कंपनी बना सकता है. लेकिन अमेरिका के लॉस एंजिलिस में रहने वाले Matthew Gallagher ने इसे हकीकत में बदल दिया. उन्होंने Medvi नाम की टेलीहेल्थ कंपनी बनाई, जो आज लगभग $1.8 बिलियन (₹16,700 करोड़) की वैल्यू तक पहुंच चुकी है.

कैसे बनी Medvi?

Matthew ने 2024 में सिर्फ $20,000 से शुरुआत की थी. उन्होंने अपनी वेबसाइट, मार्केटिंग, कस्टमर सपोर्ट और सेल्स सब कुछ AI टूल्स से तैयार किया. ChatGPT, Claude और Grok से वेबसाइट बनायी गई, Midjourney और Runway से विज्ञापन बनाये गए और ElevenLabs से ग्राहकों से बातचीत करायी गई. यहां तक कि Matthew ने अपनी आवाज और चेहरा भी AI से क्लोन कर लिया ताकि एक साथ कई मीटिंग्स संभाल सकें.

AI Company Medvi: कंपनी की खासियत

न्यूयॉर्क टाइम्स की रिपोर्ट के अनुसार, Medvi की सबसे बड़ी खासियत यह है कि यहां लगभग हर काम AI करता है. ग्राहक जब कंपनी से संपर्क करते हैं तो उनका जवाब चैटबॉट देता है. इंसानों की जरूरत बेहद कम है, जिससे लागत घटती है और काम तेजी से होता है.

AI Company Medvi: असली कमाई का राज

हालांकि Medvi AI से बनी है, लेकिन इसकी असली कमाई एक खास दवा से हो रही है. कंपनी GLP-1 दवाएं बेचती है, जो डायबिटीज और मोटापे के इलाज में इस्तेमाल होती हैं. अमेरिका में ये दवाएं आमतौर पर $1000 से ज्यादा की होती हैं, लेकिन Medvi इन्हें लगभग $300 में उपलब्ध कराती है. यही वजह है कि लाखों लोग इस कंपनी से जुड़ रहे हैं और इसकी ग्रोथ तेजी से बढ़ रही है.

यह भी पढ़ें: AI ट्रैक्टर ने डुबोये 2,222 करोड़ रुपये, कंपनी पर लगा ताला

यह भी पढ़ें: Anthropic के ग्लोबल सर्वे ने बताया- AI से क्या चाहते हैं लोग और डरते किस बात से हैं?

The post बंदे ने एआई से अकेले खड़ी कर दी 16,700 करोड़ की कंपनी, यहां जानिए कैसे किया सबकुछ appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top