Goat Birthday Video: स्वीटी और मोनिका नाम की दो बकरियों का बर्थडे पूरे रीति-रिवाज, भक्ति और भव्यता के साथ मनाया गया. सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में देखा जा सकता है, दो लड़के बकरियों को अपनी गोद में उठाकर केक कटवा रहे हैं. बकरियों को कपड़े भी पहनाये गए हैं और सिर पर बर्थडे टोपी भी पहनाया गया. केक कटिंग के दौरान लोगों को जश्न मनाते भी देखा जा सकता है.
बकरी के बर्थडे पर रामायण और भागवत का पाठ
स्थानीय निवासी सोनू ने बताया कि सदर तहसील के गौरा डांडा गांव में रहने वाले पशुपालक लालाराम श्रीवास्तव ने बाकायदा निमंत्रण पत्र छपवाकर ग्रामीणों को आमंत्रित किया था. रविवार की रात जश्न की शुरुआत धार्मिक अनुष्ठानों से हुई, जिसमें रामायण और भागवत का पाठ किया गया. बकरियों को नहलाकर फूल मालाएं और नए कपड़े पहनाए गये. उन्हें बर्थ डे कैप पहनायी गयी और परम्परागत तरीके से केक भी काटा गया.
In Uttar Pradesh’s Hardoi district, a farmer organised a grand birthday celebration for his pet goats, drawing attention across the village.
Lalaram Srivastava of Gaura Danda marked the occasion for his goats, Sweety and Monica, with invitation cards, religious rituals and a… pic.twitter.com/D1k8lYwZ05
— The Siasat Daily (@TheSiasatDaily) February 16, 2026
डीजे की धुन पर गांव के शिशु, युवा और बुजुर्ग जमकर थिरके
स्थानीय ग्रामीणों के मुताबिक, लालाराम ने आयोजन में कोई कमी नहीं रखी. बाकायदा डीजे का इंतजाम किया गया जिसकी धुनों पर गांव के शिशु, युवा और बुजुर्ग जमकर थिरके. करीब 200 लोगों के लिए शानदार दावत का इंतजाम भी था. लालाराम का कहना है कि स्वीटी और मोनिका उनके परिवार का हिस्सा हैं, इसीलिये उनका जन्मदिन भी उतने ही खास तरीके से मनाया गया है.

The post बकरी का ग्रैंड बर्थडे: रामायण-भागवत पाठ, DJ पर डांस और सैकड़ों मेहमान appeared first on Naya Vichar.

