Hot News

बकरी चराने के विवाद में मारपीट, दोनों पक्षों ने दर्ज करायी प्राथमिकी

झाझा . थानाक्षेत्र की हथिया पंचायत स्थित बलियो गांव में बुधवार को बकरी चराने के विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट हो गयी. इस घटना में दोनों ओर से कई लोग घायल हो गये. मामले को लेकर दोनों पक्षों ने थाना में एक-दूसरे के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करायी है. पहले पक्ष के संतोष शर्मा ने पुलिस को दिये आवेदन में बताया कि उनकी बकरी विनोद शर्मा की खाली जमीन में चर रही थी, जिसे विनोद ने मारकर घायल कर दिया. इसी बात को लेकर कहासुनी हुई और बाद में विवाद मारपीट में बदल गया. आरोप है कि बासुकी मिस्त्री और रीता देवी ने लोहे के रॉड व लाठी से संतोष के परिवार पर हमला कर दिया, जिससे उसकी पत्नी और बहन घायल हो गयी. वहीं, दूसरे पक्ष के विनोद शर्मा ने अपने आवेदन में कहा है कि संतोष शर्मा, कन्हैया शर्मा और गोपाल शर्मा उनकी खेत में घुसकर बकरी से फसल चरवा रहे थे. विरोध करने पर उनलोगों ने लाठी-डंडे से हमला कर दिया. विनोद ने बताया कि संतोष ने तलवार से वार किया, जिससे उनकी हथेली कट गई. साथ ही जेब में रखे पांच हजार रुपये भी छीन लिए गए. थानाध्यक्ष संजय कुमार सिंह ने बताया कि दोनों पक्षों के आवेदन पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने संतोष शर्मा और विनोद शर्मा को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है. उन्होंने कहा कि मामले की जांच जारी है और दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की जायेगी.

डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

The post बकरी चराने के विवाद में मारपीट, दोनों पक्षों ने दर्ज करायी प्राथमिकी appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top