Hot News

बकाया डीए की मांग पर कर्मचारी संगठन का प्रदर्शन

कोलकाता. उत्तर बंगाल विश्वविद्यालय में पांच महीने से महंगाई भत्ता (डीए) नहीं मिलने से नाराज सारा बांग्ला तृणमूल शिक्षा बंधु समिति के सदस्यों ने विरोध प्रदर्शन किया. बकाया वेतन वृद्धि और चार प्रतिशत महंगाई भत्ता देने की मांग को लेकर मंगलवार को संगठन के सदस्यों ने विश्वविद्यालय के प्रशासनिक भवन में ताला जड़ दिया और रजिस्ट्रार का घेराव किया. प्रदर्शनकारियों का आरोप है कि मुख्यमंत्री द्वारा डीए बढ़ाने की घोषणा के बावजूद अब तक उसे लागू नहीं किया गया है. इससे पहले भी कुछ महीने पहले इसी मांग को लेकर कार्य बहिष्कार किया गया था, लेकिन विश्वविद्यालय प्रशासन के आश्वासन पर आंदोलन वापस ले लिया गया था. बावजूद इसके समस्या का कोई समाधान नहीं हुआ. इसी कारण मंगलवार को सारा बांग्ला तृणमूल शिक्षा बंधु समिति की उत्तर बंगाल विश्वविद्यालय शाखा के सदस्यों ने दोबारा प्रशासनिक भवन में ताला लगा कर विरोध जताया.

इस दौरान विश्वविद्यालय के कर्मचारी ही नहीं, बल्कि माइग्रेशन सर्टिफिकेट सहित विभिन्न कामों से आये छात्र-छात्राएं भी फंस गये.संगठन की उत्तर बंगाल विश्वविद्यालय शाखा के अध्यक्ष रंजीत राय ने कहा कि मुख्यमंत्री ने डीए बढ़ाने की घोषणा की थी, लेकिन संबंधित प्राधिकरण ने अब तक कोई कदम नहीं उठाया है.

डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

The post बकाया डीए की मांग पर कर्मचारी संगठन का प्रदर्शन appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top