Hot News

बकाया बिजली बिल पर छापेमारी में 22 उपभोक्ताओं के कनेक्शन काटे गये

थावे. स्थानीय प्रखंड की दो पंचायतों में शनिवार की देर शाम बिजली विभाग की टीम ने बकाया बिल वसूली को लेकर छापेमारी अभियान चलाया. इस दौरान दो हजार रुपये से अधिक बिजली बिल बकाया रहने पर कुल 22 उपभोक्ताओं के बिजली कनेक्शन काट दिये गये. बिजली विभाग के जेइ अविनाश कुमार ने बताया कि शुकुलवा खुर्द पंचायत में मधु देवी, चंद्रमा साह, नगीना भगत, संचित प्रसाद, रंजू देवी, दिनेश प्रसाद, मनोज कुमार प्रसाद, रामलाल राम, ध्रुप मांझी और रमेश मांझी सहित 10 उपभोक्ताओं का कनेक्शन काटा गया. वहीं मठ गौतम गांव में विंदेश्वरी प्रसाद, नैन शर्मा, रामचंद्र महतो, लीला देवी, लाल बहादुर मुसहर, उमा मुसहर, विशनाथ मुसहर, बिरेंद्र मुसहर, भूखल मुसहर और कुमारी देवी सहित कुल 12 उपभोक्ताओं के कनेक्शन विच्छेद किये गये. जेइ ने बताया कि बकाया राशि जमा करने के बाद ही कनेक्शन बहाल किया जायेगा. छापेमारी दल में मानव बल धर्मेंद्र मांझी, राकेश कुमार साह, श्याम कुमार सिंह, गुफरान और यूसुफ सहित बिजली विभाग के अन्य कर्मी शामिल थे.

डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

The post बकाया बिजली बिल पर छापेमारी में 22 उपभोक्ताओं के कनेक्शन काटे गये appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top