Hot News

बक्सर को सीएम नीतीश ने दी 269 करोड़ की सौगात, सम्राट चौधरी बोले- अब ‘मेड इन USA’ नहीं, ‘मेड इन बक्सर’ पिएंगे लोग

Bihar News: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की ‘समृद्धि यात्रा’ आज बक्सर पहुंची. मुख्यमंत्री ने यहां 227 योजनाओं का शिलान्यास किया. इस पर 269 करोड़ रुपए खर्च किए जाएंगे. इन योजनाओं में ग्रामीण इलाकों में सड़क, गली-नाली, सामुदायिक भवन, जल संसाधन और चेकडैम निर्माण जैसे प्रमुख काम हैं.

CM नीतीश ने पीरो, तरारी, संदेश, शाहपुर और गड़हनी प्रखंडों में कई महत्वपूर्ण परियोजनाओं की आधारशिला भी रखी. इनमें चेकडैम निर्माण, आहर-पइन के जीर्णोद्धार और जीविका मार्ट सह प्रशिक्षण केंद्र जैसी योजनाएं शामिल हैं.

लालू यादव पर सीधा हमला

अपने संबोधन के दौरान नीतीश कुमार ने आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव पर भी तीखा हमला बोला. बिना नाम लिए उन्होंने कहा कि पहिले वाला सब गड़बड़ था, 7 साल में हार गया, फिर अपनी पत्नी को बना दिया… सब गड़बड़ काम किया था, इन सबको याद रखिए. इस बयान के जरिए नीतीश ने एक बार फिर पुराने शासनकाल को मुद्दा बनाकर जनता को साधने की कोशिश की.

बक्सर में 1200 करोड़ का मेगा प्लांट

कार्यक्रम में डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी ने बक्सर में लगे बड़े औद्योगिक निवेश को लेकर भी बड़ी बात कही. उन्होंने बताया कि नावानगर औद्योगिक क्षेत्र में SLMG Beverages Pvt. Ltd. द्वारा 1200 करोड़ रुपये की लागत से अत्याधुनिक बॉटलिंग प्लांट लगाया गया है. यह प्लांट 65 एकड़ में फैला है और यहां कोका-कोला, स्प्राइट और थम्स अप जैसे ब्रांडों का उत्पादन होगा.

सम्राट ने मजाकिया अंदाज में कहा कि पहले लोग मेड इन USA पीते थे, अब मेड इन बक्सर पिएंगे.
उन्होंने तुरंत स्पष्ट किया कि बात कोल्ड्रिंक्स की हो रही है.

‘जेल से बाहर आएंगे भगवान वामन’

सम्राट चौधरी ने अपने भाषण में बक्सर के धार्मिक महत्व को भी उठाया. उन्होंने बताया कि केंद्रीय जेल परिसर में भगवान वामन का मंदिर है, जहां पूजा जेल प्रशासन की अनुमति से होती है. उन्होंने कहा कि भगवान वामन जल्द जेल से बाहर आएंगे. इस बयान ने भी लोगों का ध्यान खींचा.

Also Read: बिहार में आंधी-तूफान फिर मचाएगा कहर, मौसम विभाग ने इन दो दिनों के लिए जारी की चेतावनी

The post बक्सर को सीएम नीतीश ने दी 269 करोड़ की सौगात, सम्राट चौधरी बोले- अब ‘मेड इन USA’ नहीं, ‘मेड इन बक्सर’ पिएंगे लोग appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top