Hot News

बगहा अस्पताल में प्रसव के दौरान जच्चा बच्चा दोनों की मौत हुई मौत, परिजनों ने घंटों किया हंगामा

बगहा. कमल नाथ तिवारी अनुमंडलीय अस्पताल बगहा में प्रसव कराने आई बगहा थाना क्षेत्र के पिपरिया निवासी एक 30 वर्षीय स्त्री की प्रसव पूर्व मौत हो गई है.जिसको लेकर परिजनों ने अस्पताल में जमकर हंगामा किया और हंगामा के बाद लोगों की भीड़ काफी बढ़ गई.लेबर रूम में पैसा की मांग और लापरवाही के चलते हुई मौत की घटना ने झकझोर दिया है. एक सप्ताह पहले भी एक शिशु की मौत हो गई थी.लेकिन लोगों ने समझा बुझाकर मामले को शांत कराया था. मृतक सोनी देवी का यह चौथा बच्चा था प्राप्त समाचार के अनुसार गुरुवार को परिजन विनोद कुमार एवं अनिल कुमार ने बताया की सोनी देवी पति दारोगा राम गुरुवार की सुबह प्रसव कराने आये थे. सुरक्षित प्रसव कराने को लेकर लेबर रूम से रुपये की मांग की गई. जिसे हम लोग देने में असमर्थ थे. उसके बाद सोनी को अस्पताल से रेफर कर दिया गया. इसी क्रम में जच्चा बच्चा दोनों की मौत हो गई. सोनी देवी का यह चौथा बच्चा था. इसको लेकर चर्चा का विषय बना हुआ है. बोले अस्पताल प्रभारी उपाधीक्षक इस बाबत कमल नाथ तिवारी अनुमंडलीय अस्पताल के प्रभारी उपाधीक्षक डॉ.एसपी अग्रवाल ने बताया कि पैसे की बात बिल्कुल गलत है. अगर किसी ने पैसा मांगा है तो परिजन लिखकर दे. अवश्य कार्रवाई होगी. रही बात मौत होने की तो केस क्रिटिकल था. जिसे देखते हुए बेतिया रेफर कर दिया गया, लेकिन परिजनों द्वारा रेफर के बाद बेतिया न ले जाकर उसे स्टेशन वगैरह ले जाया गया है. जिससे विलंब के कारण उसकी मौत हुई है.

डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

The post बगहा अस्पताल में प्रसव के दौरान जच्चा बच्चा दोनों की मौत हुई मौत, परिजनों ने घंटों किया हंगामा appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top