Hot News

बगहा पुलिस ने 24 घंटे में 16 अभियुक्तों की गिरफ्तारी के साथ विभिन्न वाहनों पर 85.5 हजार रुपये का लगाया जुर्माना

बगहा. पुलिस जिला बगहा अंतर्गत विभिन्न थानों की पुलिस ने विगत 24 घंटे में 16 अभियुक्त को गिरफ्तार किया है. वहीं पुलिस ने 31 वारंटों का निष्पादन किया है. वहीं दूसरी ओर वाहन जांच अभियान में पुलिस ने 81 हजार 500 रुपये का जुर्माना विभिन्न वाहनों पर लगाया है. इसकी जानकारी देते हुए एसपी सुशांत कुमार सरोज ने कहा कि बगहा थाना द्वारा शराब के कांड में 1 अभियुक्त को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया. वही 10 लीटर देसी शराब तथा 1 बाइक को जब्त किया गया. चौतरवा थाना द्वारा शराब के कांड में 2 अभियुक्त को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया. पटखौली थाना द्वारा वारंट में 1 अभियुक्त को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया. वाल्मीकिनगर थाना द्वारा वारंट में 2 अभियुक्त को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया. धनहा थाना द्वारा शराब के कांड में 1 अभियुक्त को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया. नौरंगिया थाना द्वारा वारंट में 4 अभियुक्तों को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया. लौकरिया थाना द्वारा शराब के कांड में 2 अभियुक्त को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया. स्त्री थाना द्वारा अन्य कांड में 1 अभियुक्त को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया. रामनगर थाना द्वारा शराब के कांड में 1 तथा वारंट में 1 अभियुक्त को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया. बथवरिया थाना द्वारा 34.560 लीटर अंग्रेजी शराब तथा 1 बाइक को जब्त किया गया. इस प्रकार कुल 31 वारंटों का निष्पादन किया गया है. जिसमें 9 जमानतीय एवं 22 अजमानतीय 22 शामिल है. एसपी ने बताया कि वाहन जांच अभियान में बगहा थाना द्वारा 5 हजार रुपये, भैरोगंज थाना द्वारा 3 हजार रुपये, नौरंगिया थाना द्वारा 1 हजार रुपये, वाल्मीकिनगर थाना द्वारा 16 हजार रुपये, नदी थाना द्वारा 1 हजार रुपये, धनहा थाना द्वारा 2 हजार रुपये, भितहा थाना द्वारा 9500 रुपये, रामनगर थाना द्वारा 14 हजार रुपये, लौकरिया थाना द्वारा 5 हजार रुपये, यातायात थाना द्वारा 25 हजार समेत कुल 81 हजार 500 रुपये का जुर्माना लगाया गया.

डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

The post बगहा पुलिस ने 24 घंटे में 16 अभियुक्तों की गिरफ्तारी के साथ विभिन्न वाहनों पर 85.5 हजार रुपये का लगाया जुर्माना appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top