Hot News

बच्चों के लिए मिनटों में बनाएं स्वाद से भरपूर टोमैटो सैंडविच

Tomato Sandwich Recipe: सैंडविच तो आजकल हर घर में मशहूर है. खासकर जिन घरों में शिशु हैं वहां तो आए दिन ब्रेकफास्ट या फिर टिफिन के लिए सैंडविच बनाया जाता है. आज हम आपको एक नए किस्म की सैंडविच बनाने का तरीका बताएंगे. जी हां टोमैटो सैंडविच एक ऐसी रेसिपी है जिसे आप मिनटों में बनाकर गरमा गरम सर्व कर सकते हैं. इसका टोस्ट भी सभी लोगों को खूब पसंद आएगा. आइए आपको झटपट बनने वाले इस ब्रेकफास्ट की बहुत ही सिंपल रेसिपी बताते हैं.

टोमैटो सैंडविच बनाने की सामग्री

  • मक्खन – 1 टी स्पून
  • प्याज – 1 (बारीक कटा हुआ)
  • टमाटर – (बारीक कटा हुआ)
  • हल्दी – ¼ टी स्पून
  • पाव भाजी मसाला  – 1 टी स्पून
  • नमक – ½ टी स्पून
  • धनिया – 2 टेबल स्पून (बारीक कटा हुआ)
  • ब्रेड
  • मक्खन
  • हरी चटनी
  • टमाटर स्लाइस
  • चीज़ स्लाइस
  • चाट मसाला

यह भी पढ़ें: ब्रेकफास्ट में बच्चों के लिए फटाफट बनाएं सुपर टेस्टी चटनी सैंडविच

टोमैटो सैंडविच बनाने की विधि

  • टोमैटो सैंडविच बनाने के लिए पहले एक पैन में 1 टीस्पून मक्खन गरम करके उसमें प्याज भून लें.
  • फिर इसमें आप 2 टमाटर नरम होने तक भूनें.
  • इसके बाद इसमें ¼ टीस्पून हल्दी, 1 टीस्पून पाव भाजी मसाला और ½ टीस्पून नमक मिक्स करें.
  • फिर कम आंच पर मसाले को भूनें.
  • इसमें 2 टेबलस्पून धनिया मिलाएं और टमाटर की स्टफिंग तैयार हो चुकी है.
  • अब आप सैंडविच तैयार करने के लिए, ब्रेड की 2 स्लाइस पर मक्खन को फैला लें.
  • इस पर हरी चटनी भी फैलाएं.
  • इसके ऊपर आप 1 टेबलस्पून टमाटर की स्टफिंग, टमाटर का 2 टुकड़ा और चीज का 1 टुकड़ा डाल दें.
  • फिर इस पर थोड़ा चाट मसाला छिड़कें और ब्रेड स्लाइस से इसे कवर करें.
  • इसके बाद आप सैंडविच को दोनों तरफ से सुनहरा होने तक ग्रिल करें.
  • अब अंत में आप टोमैटो सॉस के साथ इसको सर्व कर दें.

यह भी पढ़ें: Mayonnaise Sandwich Recipe: शिशु की आनाकानी होगी बंद, ब्रेकफास्ट में झटपट बनाएं मेयोनीज सैंडविच

यह भी पढ़ें: Coconut Malai Sandwich: मीठा खाने की डिमांड कर रहें हैं शिशु तो कोकोनट मलाई सैंडविच है ना

The post बच्चों के लिए मिनटों में बनाएं स्वाद से भरपूर टोमैटो सैंडविच appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top