Hot News

बच्चों के साथ समय बिताने का नहीं मिलता मौका? अपनाएं ये स्मार्ट पैरेंटिंग टिप्स

Parenting Tips: आज के समय में ज्यादातर पैरेंट्स ऐसे हैं जो कि कामकाजी हैं और उनके लिए बच्चों के साथ समय बिता पाना किसी चैलेन्ज से कम नहीं है. ऑफिस की जिम्मेदारियां और परिवार की जरूरतों को संभालते-संभालते अक्सर पैरेंट्स अपने बच्चों को ही समय देना बंद कर देते हैं. जब पैरेंट्स बच्चों को समय नहीं देते हैं तो इससे रिश्ते में सिर्फ दूरी नहीं आती बल्कि एक कड़वाहट भी रह जाती है. बड़े होने के बाद भी शिशु शिकायत करते हैं कि उनके माता-पिता ने जब वे छोटे थे तो उनके साथ समय बिताया ही नहीं. अगर आप भी एक कामकाजी पैरेंट हैं लेकिन फिर भी अपने शिशु के साथ समय बिताना चाहते हैं, तो आज की यह आर्टिकल आपके लिए ही है. आज हम आपको कुछ ऐसे तरीके बताने जा रहे हैं जिन्हें अपनाकर आप अपने शिशु के साथ ज्यादा से ज्यादा समय बिता पाएंगे. चलिए इन टिप्स के बारे में जानते हैं विस्तार से.

क्वालिटी टाइम को दें प्रायोरिटी

यह बिलकुल जरूरी नहीं है कि आप पूरे-पूरे दिन ही अपने शिशु के साथ रहें. आपको सिर्फ इस बात का ख्याल रखना है कि आप जितना भी समय उसके साथ बिता रहे हैं उसे खास बनाएं. पूरे दिन में थोड़ा सा समय अपने शिशु के लिए निकालें और उस समय अपने शिशु से उसके पूरे दिन के बारे में पूछें और साथ ही उसके इमोशंस को समझने की कोशिश भी करें. जब आप ऐसा करेंगे तो आपका शिशु खुद को आपकी जिंदगी में महत्वपूर्ण समझने लग जाएगा.

रोज की ये छोटी आदतें आपके शिशु को बना सकती हैं स्मार्ट और जीनियस, हर माता-पिता के लिए जानना जरूरी

छोटी-छोटी एक्टिविटीज में उसे करें शामिल

अगर आप काफी ज्यादा बिजी रहते हैं और आपके पास समय बिलकुल भी नहीं है, तो हर दिन के कामों में ही अपने बच्चों को शामिल करना शुरू कर दें. जब आप खाना बना रहे हों, घर की सफाई कर रहे हों या फिर शॉपिंग करने निकले हों, उन्हें भी अपने साथ लेकर निकलें. जब आप ऐसा करेंगे तो आपको बच्चों के साथ ज्यादा समय बिताने का मौका मिलेगा और साथ ही वे नयी चीजें भी सीख जाएंगे.

डिजिटल डिस्ट्रैक्शन से बनाएं दूरी

आपको इस बात का ख्याल रखना है कि जब आप अपने बच्चों के साथ हों, तो मोबाइल और लैपटॉप से दूरी बनाकर रखें. अक्सर ऐसा होता है कि पैरेंट्स बच्चों के साथ होने के बाद भी फोन में घुसे हुए रहते हैं. अगर आप भी ऐसा करते हैं तो शिशु को ऐसा लगता है कि उसे नजरअंदाज किया जा रहा है. जब आप शिशु के साथ हों तो अपना पूरा ध्यान सिर्फ उसपर ही रखें.

यह भी पढ़ें: Parenting Tips: बिना डांट-डपट के बच्चों में डालें अच्छी आदतें, हर माता-पिता के काम आएंगे ये आसान ट्रिक्स

रूटीन बनाएं और उसे फॉलो करें

जब आप एक अच्छा रूटीन बनाते हैं तो उसका फायदा सिर्फ बच्चों को ही नहीं होता, इसका फायदा पैरेंट्स को भी मिलता है. हर रात सोने से पहले अपने शिशु के साथ बैठकर उसे कहानी सुनाएं या फिर बातें करें. जब आप ऐसा करते हैं तो आपको बच्चों के साथ समय बिताने का एक फिक्स्ड समय मिल जाता है और शिशु पूरे दिन इस समय का इंतजार करते रहते हैं.

वीकेंड को बनाएं स्पेशल

बच्चों के साथ समय बिताने के लिए वीकेंड सबसे बेहतर होता है. इस दिन आप अपने बच्चों के साथ ज्यादा से ज्यादा समय बिता सकते हैं. आप अगर चाहें तो इस दिन अपने शिशु के साथ आउटिंग प्लान कर सकते हैं या फिर कोई नयी एक्टिविटी भी शामिल कर सकते हैं. आपके ऐसा करने से शिशु खुश हो जाते हैं और इस रिश्ते को मजबूती भी मिलती है.

यह भी पढ़ें: सुबह की ये 5 आदतें अपनाते ही आपका बच्चा बन सकता है सुपर एक्टिव, हर पैरेंट के लिए जानना जरूरी

The post बच्चों के साथ समय बिताने का नहीं मिलता मौका? अपनाएं ये स्मार्ट पैरेंटिंग टिप्स appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top