Hot News

बच्चों को समय पर मिले षोषण

हंटरगंज. प्रखंड कार्यालय सभागार में मंगलवार को आंगनबाड़ी सेविका की बैठक हुई. इसकी अध्यक्षता बीडीओ गौरव कमान कच्छप ने की, संचालन सुपरवाइजर कुमारी माधवी व संगीता कुमारी ने किया. बीडीओ ने सभी आंगनबाड़ी सेविकाओं को केंद्र का संचालन सही ढंग से करने का निर्देश दिया. समय पर केंद्र खोलने व बंद करने की बात कही. बच्चों को मिलनेवाले पोषाहार सही ढंग से वितरण करने को कहा. पोषण ट्रैकर के माध्यम से पोषण क्षेत्र के बच्चों व शिशुवती गर्भवती माता की स्थिति, पोषाहार लाभुकों को एंट्री कर लाभ देने, मातृत्व वंदना, सावित्रीबाई फूले किशोरी समृद्धि योजना का लाभ किशोरियों व स्त्रीओं को देने के लिए आवेदन प्रखंड कार्यालय में जमा करने की बात कही. मौके पर प्रधान सहायक संतोष गुप्ता, कंप्यूटर ऑपरेटर ओमप्रकाश, आंगनबाड़ी सेविका संध्या देवी, मीना देवी, जुबेदा खातून समेत काफी संख्या में लोग उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

The post बच्चों को समय पर मिले षोषण appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top