Hot News

बच्चों में शैक्षणिक विकास करना ही उद्देश्य : जानकी

बारियातू. प्रखंड मुख्यालय स्थित सरस्वती शिशु विद्या मंदिर में बुधवार को त्रिदिवसीय आचार्य कार्यशाला का सफलतापूर्वक समापन हुआ. समापन सत्र का शुभारंभ राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ पलामू विभाग के विभाग संघ चालक जानकी नंदन राणा, विद्यालय प्रबंध समिति के सचिव माधव प्रसाद, एवं विद्यालय के प्रधानाचार्य जितेन्द्र राम ने संयुक्त रूप से किया. प्रधानाचार्य श्री राम ने कहा कि विद्या हिंदुस्तानी के राष्ट्रीय शिक्षण संरचना के अनुरूप शिक्षा प्रदान करने हेतु एक सुव्यवस्थित योजना तैयार की गयी है. उन्होंने सभी आचार्यों से आह्वान किया कि वे टीम भावना, समर्पण एवं निष्ठा के साथ शिक्षण कार्य को आगे बढ़ाएं. विद्यालय प्रबंध समिति के सचिव श्री प्रसाद ने विद्या हिंदुस्तानी के पांच आधारभूत विषयों के महत्व पर जोर देते हुए कहा कि इन विषयों के माध्यम से विद्यार्थियों का समग्र विकास सुनिश्चित किया जा सकता है, जिससे वे भविष्य में राष्ट्र निर्माण में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकें. विभाग संघ चालक जानकी नंदन राणा ने कार्यशाला के दौरान शिक्षकों को प्रेरित करते हुए कहा कि वे पूरी ऊर्जा एवं तैयारी के साथ कक्षा में प्रवेश करें. उन्होंने शिक्षण में चित्रों के माध्यम से पढ़ाने की पद्धति को अपनाने पर बल दिया, जिससे विद्यार्थी तेजी से सीख सकें. सतत् मूल्यांकन की प्रक्रिया को अपनाने की सलाह दी ताकि कमजोर विद्यार्थियों की पहचान कर उन पर विशेष ध्यान दिया जा सके. मौके पर कई लोग मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

The post बच्चों में शैक्षणिक विकास करना ही उद्देश्य : जानकी appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top