Redmi ने चीन में अपनी नई Redmi Turbo 5 सीरीज के तहत दो जबरदस्त स्मार्टफोन लॉन्च कर दिए हैं. इस सीरीज में Redmi Turbo 5 और Redmi Turbo 5 Max शामिल हैं. दोनों ही फोन दमदार स्पेसिफिकेशन्स के साथ आए हैं, जिनमें बड़ी बैटरी और तेज MediaTek प्रोसेसर शामिल हैं. लेकिन असली सरप्राइज है Redmi Turbo 5 Max, जिसमें मिलती है पूरी 9,000mAh की बड़ी बैटरी. यही नहीं, यह फोन ब्रांड का पहला स्मार्टफोन है, जो बिल्कुल नए Dimensity 9500s चिपसेट के साथ लॉन्च हुआ है. आइए इन दोनों फोन्स के फीचर्स पर थोड़ा नजर दाल लेते हैं
Redmi Turbo 5 Max के फीचर्स
Redmi Turbo 5 Max फीचर्स के मामले में पूरा पावरपैक लग रहा है. इसमें 6.83-इंच का बड़ा 1.5K OLED डिस्प्ले मिलता है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट के साथ आता है. धूप में स्क्रीन साफ दिखने के लिए इसमें 3500 निट्स तक की पीक ब्राइटनेस दी गई है. परफॉर्मेंस की बात करें तो फोन में MediaTek Dimensity 9500s चिपसेट दिया गया है, जिसके साथ 16GB तक की LPDDR5X रैम और 512GB की फास्ट UFS 4.1 स्टोरेज मिलती है. सॉफ्टवेयर साइड से यह फोन Android 16 पर बेस्ड Xiaomi HyperOS 3 पर चलता है.
इस फोन में ड्यूल कैमरा सेटअप दिया गया है. पीछे की तरफ 50MP का प्राइमरी कैमरा मिलता है, जिसमें Light Fusion 600 सेंसर लगा है. इसके साथ 8MP का अल्ट्रा-वाइड कैमरा भी दिया गया है. वहीं सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए फोन के फ्रंट में 20MP का कैमरा मौजूद है.
Turbo 5 Max की सबसे बड़ी खासियत इसकी जबरदस्त 9,000mAh बैटरी है. बता दें अब तक किसी भी Redmi स्मार्टफोन में मिलने वाली सबसे बड़ी बैटरी है. हालांकि अगर ओवरऑल देखा जाए, तो Realme P4 Power इसमें थोड़ा आगे निकल जाता है, क्योंकि उसमें 10,001mAh की और भी बड़ी बैटरी दी गई है. चार्जिंग की बात करें तो Turbo 5 Max में 100W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट मिलता है.
Redmi Turbo 5 के फीचर्स
Redmi Turbo 5 की बात करें तो ये फोन फीचर्स के मामले में पूरा दमदार पैकेज लगता है. इसमें 6.59-इंच का 1.5K OLED डिस्प्ले मिलता है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट के साथ आता है. धूप में भी साफ दिखे, इसके लिए इसमें 3500 निट्स तक की पीक ब्राइटनेस दी गई है. परफॉर्मेंस के लिए फोन में MediaTek Dimensity 8500-Ultra प्रोसेसर दिया गया है, जिसके साथ 16GB तक LPDDR5X Ultra RAM और 512GB तक UFS 4.1 स्टोरेज का सपोर्ट मिलता है. सॉफ्टवेयर की बात करें तो ये Android 16 पर बेस्ड Xiaomi HyperOS 3 पर चलता है.
कैमरा सेक्शन में भी फोन पीछे नहीं है. इसमें डुअल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है, जिसमें 50MP का Sony IMX882 प्राइमरी सेंसर और 8MP का अल्ट्रा-वाइड कैमरा शामिल है. वहीं, सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए फ्रंट में 20MP का कैमरा मिलता है. बैटरी की बात करें तो Redmi Turbo 5 में 7560mAh की बड़ी बैटरी दी गई है, जो 100W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है, यानी चार्जिंग की टेंशन भी कम.
Redmi Turbo 5 Max और Redmi Turbo 5 की कीमत
Redmi Turbo 5 Max और Redmi Turbo 5 की कीमतों की बात करें तो Turbo 5 Max का शुरुआती दाम चीन में CNY 2499 रखा गया है, जिसमें आपको 12GB रैम और 256GB स्टोरेज मिलती है. इंडियन करेंसी में देखें तो इसकी कीमत करीब 33 हजार रुपये के आसपास बैठती है. वहीं, Redmi Turbo 5 की शुरुआती कीमत CNY 1999 है, यानी लगभग 26,500 रुपये, वो भी 12GB रैम और 256GB स्टोरेज वाले वेरिएंट के लिए.
फिलहाल ये दोनों फोन सिर्फ चीन में ही उपलब्ध हैं और इनके ग्लोबल या इंडिया लॉन्च को लेकर कंपनी की तरफ से अभी कोई ऑफिशियल जानकारी नहीं आई है. हालांकि, माना जा रहा है कि हिंदुस्तान में ये स्मार्टफोन्स Poco ब्रांड के तहत लॉन्च हो सकते हैं.
यह भी पढ़ें: 10,001mAh की बैटरी के साथ इंडिया में लॉन्च हुआ Realme P4 Power 5G, जानें फीचर्स और शुरुआती कीमत
The post बड़ी बैटरी और पावरफुल MediaTek चिप्स के साथ लॉन्च हुए Redmi Turbo 5 Max और Redmi Turbo 5 appeared first on Naya Vichar.

