Hot News

बरहट में पैक्स चुनाव की तैयारियां पूरी, छह को होगा मतदान

बरहट. प्रखंड के तीन पंचायतों में होने वाले पैक्स चुनाव को लेकर प्रखंड प्रशासन ने सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं. आगामी 6 फरवरी को प्रखंड क्षेत्र के पाड़ों, गुगुलडीह और डाढ़ा पंचायत में पैक्स अध्यक्ष एवं कार्यकारिणी समिति सदस्यों का चुनाव कराया जायेगा. चुनाव निर्वाचन पदाधिकारी सह प्रखंड विकास पदाधिकारी एसके पांडेय ने जानकारी देते हुए बताया कि निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार नामांकन प्रक्रिया 21 जनवरी से 22 जनवरी तक चलेगी. इसके बाद 24 जनवरी को नामांकन पत्रों की समीक्षा की जाएगी जबकि 27 जनवरी को अभ्यर्थियों का नाम वापसी की तिथि निर्धारित की गई है. इसी दिन पूर्वाह्न 11 बजे प्रतीक चिन्हों का आवंटन किया जाएगा. उन्होंने बताया कि मतदान एवं मतगणना 6 फरवरी को एक ही दिन संपन्न कराई जाएगी.

मतदाताओं से संपर्क में जुटे प्रत्याशी

पैक्स चुनाव को लेकर क्षेत्र में नेतृत्वक सरगर्मी तेज हो गई है. संभावित प्रत्याशी अपनी दावेदारी मजबूत करने के लिए वोटर लिस्ट के आधार पर घर-घर संपर्क कर रहे हैं और मतदाताओं से समर्थन की अपील कर रहे हैं.शाम होते ही चौक पर चुनावी चर्चाएं तेज हो जाती हैं. चुनाव को लेकर सुरक्षा व्यवस्था भी कड़ी की गई है. बरहट थानाध्यक्ष कुमार संजीव ने बताया कि सभी मतदान केंद्रों पर सशस्त्र बलों की तैनाती की जाएगी. चुनाव के दौरान अराजकता फैलाने वालों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी ताकि मतदान शांतिपूर्ण एवं निष्पक्ष तरीके से संपन्न हो सके.

डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

The post बरहट में पैक्स चुनाव की तैयारियां पूरी, छह को होगा मतदान appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top