Hot News

बरौनी और बछवारा के मध्य ऑटोमेटिक सिगनलिंग के कमीशनिंग हेतु एनआई कार्य, ट्रेनों के परिचालन में बदलाव

नया विचार न्यूज़ समस्तीपुर – रेल प्रशासन द्वारा यात्रियों की बढ़ती मांग को ध्यान में रखते हुये क्षमता विस्तार हेतु अनेक प्रभावी कदम उठाये जा रहे हैं। इसी क्रम में, पूर्व मध्य रेल पर ऑटोमेटिक ब्लॉक सिगनलिंग का कार्य तीव्र गति से किया जा रहा है । चालू वित्तीय वर्ष में दिसंबर माह तक कुल 127 रूट किमी ऑटोमेटिक ब्लॉक सिगनलिंग प्रणाली का कार्य पूर्ण किया जा चुका है। 

इसे आगे बढ़ाते हुये बरौनी और बछवारा के मध्य ऑटोमेटिक ब्‍लॉक सिगनलिंग के कमीशनिंग हेतु 26.02.2026 से 28.01.2026 तक प्रीएनआई तथा 29.01.2026 को एनआई किये जाने के मद्देनजर गाड़ियों का परिचालन रद्द, मार्ग परिवर्तन, नियंत्रण/रि-शिड्यूलिंग निम्नवत किया जायेगा –

परिचालन रद्द की गयी ट्रेनें

1. बरौनी एवं समस्तीपुर से 26 से 29 जनवरी, 2026 तक खुलने वाली 75239/75240 बरौनी-समस्तीपुर-बरौनी डीएमयू का परिचालन रद्द ।

मार्ग परिवर्तन –

1. एसएमवीबी से 26 जनवरी, 2026 को खुलने वाली 22352 एसएमवीबी-सहरसा एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग दानापुर-पटना-मोकामा-बेगुसराय के रास्ते चलाई जायेगी।

2. लोकमान्य तिलक से 25 जनवरी, 2026 को खुलने वाली 12519 लोकमान्य तिलक-अगरतला एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग दानापुर-पटना-मोकामा-बेगुसराय के रास्ते चलाई जायेगी।

3. न्यू तिनसुकिया से 27 जनवरी, 2026 को खुलने वाली 15933 न्यू तिनसुकिया-अमृतसर एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग खगड़िया-समस्तीपुर-मुजफ्फरपुर- हाजीपुर के रास्ते चलाई जायेगी।

4. कटिहार से 26 से 29 जनवरी, 2026 तक खुलने वाली 63307 कटिहार-समस्तीपुर पैसेंजर परिवर्तित मार्ग खगड़िया-नरहन-समस्तीपुर के रास्ते चलाई जायेगी।

5. समस्तीपुर से 26 से 29 जनवरी, 2026 तक खुलने वाली 63308 समस्तीपुर-कटिहार पैसेंजर परिवर्तित मार्ग समस्तीपुर-नरहन-खगड़िया के रास्ते चलाई जायेगी।

नियंत्रित कर चलायी जाने वाली ट्रेनें –

1. ग्वालियर से 25, 27 एवं 28 जनवरी, 2026 को खुलने वाली 11123 ग्वालियर-बरौनी एक्सप्रेस रास्ते में 90 मिनट नियंत्रित कर चलाई जायेगी।

2. नई दिल्ली से 28 जनवरी, 2026 को खुलने वाली 02564 नई दिल्ली-बरौनी स्पेशल रास्ते में 90 मिनट नियंत्रित कर चलाई जायेगी।

3. डिब्रूगढ़ से 28 जनवरी, 2026 को खुलने वाली 15909 डिब्रूगढ-लालगढ़ एक्सप्रेस रास्ते में 90 मिनट नियंत्रित कर चलाई जायेगी।

4. आनंद विहार से 26 जनवरी, 2026 को खुलने वाली 15280 आनंद विहार-सहरसा एक्सप्रेस रास्ते में 30 मिनट नियंत्रित कर चलाई जायेगी।

5. श्रीमाता वैष्णो देवी, कटरा से 28 जनवरी, 2026 को खुलने वाली 15656 एसवीडीके-कामाख्या एक्सप्रेस रास्ते में 30 मिनट नियंत्रित कर चलाई जायेगी।

6. सहरसा से 29 जनवरी, 2026 को खुलने वाली 15279 सहरसा-आनंद विहार एक्सप्रेस रास्ते में 90 मिनट नियंत्रित कर चलाई जायेगी।

7. उधना से 25 जनवरी, 2026 को खुलने वाली 22564 उधना-जयनगर एक्सप्रेस रास्ते में 90 मिनट नियंत्रित कर चलाई जायेगी।

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top