Hot News

बसंत पंचमी पर बाबा फौजदारीनाथ का होगा भव्य तिलकोत्सव

बासुकिनाथ. महाशिवरात्रि व बसंत पंचमी के पावन अवसर पर भोलेनाथ का तिलकोत्सव की तैयारी को लेकर बासुकिनाथ मंदिर सभागार में बुधवार को एसडीओ कौशल कुमार ने बैठक की. इसमें विधायक देवेंद्र कुंवर, पूर्व सांसद अभयकांत प्रसाद मुख्य रूप से उपस्थित हुए. विधायक देवेंद्र कुंवर ने भोलेनाथ का तिलकोत्सव एवं महाशिवरात्रि परम्परागत तरीके से सम्पन्न कराने की बात कही. बैठक में मंदिर पहुंचनेवाले श्रद्धालुओं के सुविधार्थ कई महत्वपूर्ण निर्णय लिये गये. सुगमतापूर्वक जलार्पण को लेकर मंदिर के पंडा पुरोहितों व स्थानीय लोगों से सहयोग की अपील की. बसंत पंचमी की तैयारी को लेकर मंदिर प्रशासनिक सभागार में मंदिर प्रबंधन की बैठक हुई. आगामी 23 जनवरी बसंत पंचमी शुक्रवार को बाबा फौजदारीनाथ का भव्य तिलकोत्सव होगा. बसंत पंचमी के अवसर पर मंदिर में संभावित भक्तों की भीड़ व श्रद्धालुओं की सुविधा को लेकर कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए. भोलेनाथ के तिलकोत्सव को लेकर एसडीओ कौशल कुमार ने भव्य आयोजन को लेकर कई प्रस्ताव लिए. मंदिर आने वाले भक्त यहां से बेहतर संदेश लेकर जाएं, इसका प्रयास होगा. मंदिर के पंडा पुरोहितों ने बसंत पंचमी पर मंदिर में होनेवाली रस्म सहित धार्मिक अनुष्ठान की उन्हें जानकारी दी. कहा कि इस अवसर पर मिथिलावासियों की भीड़ यहां बाबा पर तिलक चढ़ाने को पहुंचती है. मंदिर पहुंचनेवाले संभावित श्रद्धालुओं की भीड़ को लेकर आवश्यक निर्देश दिया गया. कहा कि श्रद्धालुओं को सुलभ जलार्पण कराना पहली प्राथमिकता है. एसडीओ ने महाशिवरात्रि महोत्सव के भव्य आयोजन को लेकर आवश्यक सुझाव मांगा और मंदिर की व्याप्त कमियों के बारे में चर्चा की. साथ ही उनमें सुधार का निर्णय भी लिया गया. श्रद्धालुओं के सुविधार्थ मंदिर आने-जाने वाले मार्ग से अतिक्रमण हटाने का निर्देश दिया. भव्य आयोजन को लेकर बढ़ाया जायेगा बजट : एसडीओ ने बताया कि इस वर्ष महाशिवरात्रि महोत्सव का आयोजन भव्य तरीके से किया जाएगा. इसको लेकर बजट की राशि में आवश्यक बढ़ोतरी की गयी है. महाशिवरात्रि महोत्सव में मंदिर की साज-सज्जा और आकर्षक झांकी पर विशेष ध्यान दिया जाएगा. एसडीओ ने कहा कि हमारा हरसंभव प्रयास रहेगा कि पूजा-अर्चना और शिव पार्वती विवाह में शामिल होने के लिए बाबा बासुकिनाथ धाम आने वाले श्रद्धालु यहां से एक अच्छा संदेश लेकर जाएं. मंदिर व मेला क्षेत्र की साफ-सफाई सहित यातायात व्यवस्था सुदृढ़ करने को लेकर संबंधित पदाधिकारी को आवश्यक निर्देश भी दिया गया. सुरक्षा का होगा पुख्ता इंतजाम : महाशिवरात्रि व तिलकोत्सव को लेकर मंदिर व आसपास क्षेत्रों में सुरक्षा का पुख्ता इंतजाम किया जायेगा. एसडीओ कौशल कुमार ने महाशिवरात्रि के मौके पर बाबा बासुकिनाथ धाम आने वाले श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा को लेकर विचार-विमर्श किया. 16 प्रतिनियुक्ति स्थल पर विधि व्यवस्था संधारण हेतु दंडाधिकारी व पुलिस पदाधिकारियों की प्रतिनियुक्ति की जाएगी. प्रशासनिक अधिकारी व पुलिस पदाधिकारी को आवश्यक निर्देश दिया गया. कतारबद्ध होकर भक्त गर्भगृह में सुलभ जलार्पण कर सकेंगे. एसडीपीओ ने कहा कि पर्याप्त मात्रा में मेला क्षेत्र में पुलिस बल की तैनाती की जायेगी. श्रद्धालुओं के सुविधार्थ सुरक्षा का पुख्ता इंतजाम किया जायेगा. मेला क्षेत्र में महत्वपूर्ण स्थलों पर सुरक्षा बलों की प्रतिनियुक्ति की जायेगी. बेहतर व्यवस्था को लेकर दंडाधिकारी की भी प्रतिनियुक्ति होगी. शीघ्रदर्शनम की व्यवस्था रहेगी : श्रद्धालुओं के सुविधार्थ मंदिर में सुलभ जलार्पण को लेकर शीघ्रदर्शनम की व्यवस्था रहेगी. इस व्यवस्था के तहत वैसे भक्त जो कतारबद्ध नहीं होना चाहते हैं, वे मंदिर कार्यालय से 300 रुपये का टोकन प्राप्त कर सुगमतापूर्वक पूजा अर्चना कर सकेंगे. भक्तों को वीआइपी गेट से मंदिर गर्भगृह में प्रवेश दिया जायेगा तथा वे सुगमतापूर्वक गर्भगृह में जलार्पण कर सकेंगे. यातायात व्यवस्था रहेगी दुरुस्त : एसडीओ ने बताया कि यातायात की व्यवस्था दुरुस्त रहेगी. नंदी चौक के समीप ही वाहनों के प्रवेश पर रोक रहेगी. मंदिर के आसपास वाहनों का पड़ाव नहीं होगा, नपं कार्यालय के समीप सभी वाहनों की पार्किंग की जाएगी. बाहर से पहुंचे भक्तों को सुगमतापूर्वक दर्शन पूजन के लिए कर्मियों को आवश्यक निर्देश दिया गया. यातायात व्यवस्था को लेकर जगह-जगह पुलिस की प्रतिनियुक्ति की गयी है. नंदी चौक पर वाहनों का प्रवेश बंद रहेगा. मंदिर के आसपास वाहनों को नहीं आने दिया जायेगा. मौके पर मंदिर प्रभारी सह बीडीओ कुंदन भगत, सीओ संजय कुमार, नपं कार्यपालक पदाधिकारी सागेन सर्जेंट, एसडीपीओ अमित कुमार कच्छप, मंदिर पर्षद सदस्य कुंदन पत्रलेख, पंडा धर्मरक्षिणी सभा के महामंत्री संजय झा, कुंदन झा, सारंग झा, मंदिर सहायक प्रबंधक सुभाष राव आदि मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

The post बसंत पंचमी पर बाबा फौजदारीनाथ का होगा भव्य तिलकोत्सव appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top