Hot News

बस स्टैंड के समीप वाहन के धक्के से अविवाहित वृद्ध की मौत

जलावन का सामान लेकर रोड पार करने के दौरान अज्ञात वाहन ने मारा धक्का भभुआ सदर. गुरुवार देर शाम अखलासपुर बस स्टैंड के समीप सड़क पार करने में एक अज्ञात वाहन के धक्के से 75 वर्षीय अविवाहित वृद्ध की इलाज के क्रम में मौत हो गयी. मृत व्यक्ति भभुआ थाना क्षेत्र के कामता गांव निवासी स्व सीताराम सिंह के बेटे 75 वर्षीय बहादुर सिंह बताये जाते है. हादसे के संबंध में अखलासपुर बस स्टैंड में दुकान चलाने वाले दुकानदार मनोहर पासवान ने बताया कि बहादुर सिंह काफी समय से अखलासपुर बस स्टैंड में ही रहकर मेहनत मजदूरी करते थे. वृद्ध ने विवाह नहीं किया था. गुरुवार देर शाम ठंड अधिक रहने की वजह से जलावन के लिए वृद्ध सड़क पार कर लकड़ी आदि लाने गये थे और जलावन का सामान लेकर वापस लौट रहे थे. इसी दौरान तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने वृद्ध को धक्का मार दिया. धक्का लगने से वह गंभीर रूप से घायल हो गये, तो उन्हें इलाज के लिए लोग सदर अस्पताल लेकर आये. यहां वृद्ध का भर्ती कर इलाज शुरू किया गया. लेकिन, इलाज के क्रम में ही वृद्ध ने शुक्रवार सुबह सदर अस्पताल में दम तोड़ दिया. इधर, अस्पताल में हुई मौत की सूचना पर नगर थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और शव का पंचनामा करते हुए पोस्टमार्टम कराया गया. साथ ही पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया.

डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

The post बस स्टैंड के समीप वाहन के धक्के से अविवाहित वृद्ध की मौत appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top