Hot News

बांकुड़ा में भी आंशिक प्रभाव

बांकुड़ा.

श्रम संहिता को निरस्त करने, समान काम के लिए समान वेतन समेत विभिन्न मांगों को लेकर केंद्रीय श्रमिक संगठनों द्वारा बुलायी गयी हड़ताल के समर्थन में जिले भर में जुलूस और विरोध प्रदर्शन हुए. बंद का जिले में आंशिक असर देखा गया. निजी बसें बंद रहीं और यातायात सेवाएं प्रभावित रहीं, जिससे दैनिक यात्रियों को दुपहिया वाहनों पर निर्भर करना पड़ा. हालांकि बैंक, डाकघर, शैक्षणिक संस्थान और प्रशासनी कार्यालय खुले रहे, और कार्यालयों में उपस्थिति सामान्य दिनों की तरह रही. स्टेशन मोड़ पर मुटिया मजदूरों ने करीब आधे घंटे तक सड़क जाम किया, जिसे पुलिस के हस्तक्षेप के बाद हटाया गया. वामपंथी मजदूर संगठनों ने बांकुड़ा शहर में कई जगहों पर जुलूस निकाले और प्रदर्शन किया. बरजोरा में सड़क अवरोध, 25 मिनट तक यातायात ठप बरजोरा में प्रदर्शनकारियों ने बांकुड़ा-दुर्गापुर राज्य राजमार्ग को अवरुद्ध कर दिया. सुबह हड़ताल शुरू होते ही हड़ताली सड़कों पर उतरे और बरजोरा बाजार से बरजोरा चौराहे तक मार्च निकाला. उन्होंने सड़क जाम कर विरोध जारी रखा, जिससे लगभग 25 मिनट तक यातायात ठप रहा. बाद में बाराजोरा थाने की पुलिस ने मार्ग से अवरोधकों को हटाया. जिले के अन्य भागों में भी बंद का आंशिक असर देखने को मिला.

डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

The post बांकुड़ा में भी आंशिक प्रभाव appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top