Hot News

बांग्लादेशी होने के बावजूद पूर्व पंचायत प्रमुख का नाम वोटर लिस्ट में

कोलकाता. बांग्लादेश से हिंदुस्तान में अवैध रूप से प्रवेश करने और नाम बदलने का आरोप के बावजूद मालदह जिले के हरिश्चंद्रपुर में रसीदाबाद की पूर्व पंचायत प्रमुख लवली खातून का नाम मसौदा मतदाता सूची से नहीं हटा. लवली का असली नाम नासिया शेख है. आरोप है कि बिना पासपोर्ट के ही अवैध रूप से वह हिंदुस्तान में दाखिल हुईं. फिर अपनी पुरानी पहचान मिटा दी. पिता का नाम भी बदल लिया. 2015 में हिंदुस्तान में उनका वोटर कार्ड जारी हुआ. 2018 में जन्म प्रमाण पत्र जारी हुआ. मिली जानकारी के अनुसार, दस्तावेजों में नासिया के पिता का नाम शेख मुस्तफा है. लेकिन आरोप है कि लवली के पिता का नाम शेख मुस्तफा नहीं है.

असली नाम जमील बिश्वास है. इस संबंध में कलकत्ता हाइकोर्ट में मामला भी हुआ. बाद में लवली खातून को पंचायत प्रमुख के पद से हटा दिया गया.एसआइआर शुरू होने के बाद लवली खातून एन्यूमरेशन फॉर्म भरेंगी या नहीं, इसको लेकर अटकलें लग रही थीं.

आरोप लगा कि बीएलओ पर दबाव डालकर एन्यूमरेशन फॉर्म जमा करवाया गया और मंगलवार को मसौदा सूची जारी होने के बाद देखा गया कि लवली खातून का नाम हटाया नहीं गया है. मालदह जिले में दो लाख से अधिक नाम रद्द हुए हैं. इंग्लिशबाजार में भी करीब 24 हजार नाम हटे हैं. इंग्लिशबाजार और पुरातन मालदा नगरपालिका क्षेत्र में भी कई नाम हटे हैं. यहां तक कि अचानक ही कुछ इलाकों में कई परिवार गायब हो गये.

मंगलवार को मसौदा मतदाता सूची जारी होने के बाद दावा किया जा रहा है कि असली मतदाताओं के नाम भी किसी न किसी गलती से हट गये हैं. और यहीं से सवाल उठ रहा है कि बांग्लादेशी होने के तमाम सबूतों के बावजूद लवली खातून का नाम रद्द क्यों नहीं हुआ?

उस बूथ के बीएलओ मुजिबुर रहमान ने कहा कि उनका (लवली खातून) फॉर्म जमा किया गया था. मेरे बूथ में 34 लोगों के नाम हटे हैं. लवली खातून का नाम नहीं हटा. मैंने सिर्फ फॉर्म लिया था. उन्होंने फॉर्म भरकर जमा किया था. मुझे दस्तावेज सत्यापन का निर्देश नहीं दिया गया था. उन्होंने फॉर्म भरकर जो दिया है, वही लिया है. सबका इसी तरह फॉर्म जमा लिया है. बीएलओ का कहना है कि अब क्या होगा, यह प्रशासन जानती है.

डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

The post बांग्लादेशी होने के बावजूद पूर्व पंचायत प्रमुख का नाम वोटर लिस्ट में appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top