Bangladesh Election: बांग्लादेश में 13वें संसदीय चुनाव की वोटिंग जारी है. न्यूज एजेंसी एएनआई की एक रिपोर्ट के मुताबिक बांग्लादेश के 42,651 केंद्रों पर दोपहर तक करीब 32.88 फीसदी मतदान दर्ज किया गया. डेली स्टार ने चुनाव आयोग के वरिष्ठ सचिव अख्तर अहमद के हवाले से कहा कि देश भर में 42,651 केंद्रों पर मतदान जारी है. अभी तक किसी भी मतदान केंद्र ने मतदान स्थगित होने की सूचना नहीं दी है. इस बार वोटिंग में बांग्लादेश के लोग काफी उत्साह दिखा रहे हैं. मतदाता सुबह जल्दी मतदान केंद्र पहुंचने लगे. सुबह 6 बजे से ही मतदान केंद्रों के बाहर लंबी कतारें लग गईं.
चुनावी मैदान में 1,981 उम्मीदवार
बांग्लादेश में संसदीय चुनाव ऐसे समय में हो रहा है जब पूर्व प्रधानमंत्री खालिदा जिया की मौत हाल ही में हुई है. इसके अलावा शेख हसीना की अवामी लीग पार्टी पर प्रतिबंध लगा है. बात करें बांग्लादेश की तो यह दुनिया का आठवां सबसे अधिक आबादी वाला देश है. यहां करीब 127 मिलियन मतदातादा है. अल जजीरा के मुताबिक वोटर्स में करीब आधे लोग 18 से 37 वर्ष की आयु वर्ग के हैं, जिनमें से 457 लाख मतदाता पहली बार मतदान कर रहे हैं. इस चुनाव में अवामी लीग को छोड़कर 59 पंजीकृत नेतृत्वक दल चुनाव लड़ रहे हैं . अवामी लीग का पंजीकरण पिछले साल चुनाव आयोग ने निलंबित कर दिया था. चुनाव में कुल मिलाकर 1,981 उम्मीदवार मैदान में अपनी किस्मत आजमा रहे हैं.
अंतरिम मुख्य सलाहकार मोहम्मद यूनुस ने किया मतदान
बांग्लादेश के 13वें संसदीय चुनाव में अंतरिम प्रशासन के प्रमुख मोहम्मद यूनुस ने गुरुवार को अपना वोट डाला. मोहम्मद यूनुस ने ढाका के गुलशन मॉडल स्कूल एंड कॉलेज मतदान केंद्र पर मतदान किया. शेख हसीना की भंग हो चुकी अवामी लीग की गैरमौजूदगी में मुख्य मुकाबला बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार्टी (BNP) और उसकी पूर्व सहयोगी जमात-ए-इस्लामी के बीच है. इधर गुलशन मॉडल हाई स्कूल और कॉलेज में अपना वोट डालने वाले बीएनपी अध्यक्ष तारिक रहमान ने वोटिंग के बाद कहा कि देश अपने मताधिकार का प्रयोग करने के लिए चुनाव के दिन का इंतजार कर रहा था.
क्या है बांग्लादेश में मुख्य चुनावी मुद्दा
बांग्लादेश में विभिन्न राजनितक दल भ्रष्टाचार, महंगाई, रोजगार और आर्थिक विकास को मुद्दा बनाकर चुनाव लड़ रहे हैं. संसदीय चुनाव के अलावा, देश में राष्ट्रीय चार्टर 2025 पर जनमत संग्रह भी हो रहा है – यह दस्तावेज मुहम्मद यूनुस के नेतृत्व वाली अंतरिम प्रशासन की ओर से तैयार किया गया है. बांग्लादेश में चुनाव लड़ने वाली मुख्य पार्टियों में बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार्टी (BNP), जमात-ए-इस्लामी, नेशनल सिटीजन पार्टी (NCP), जातीय पार्टी (जेपी-क्वाडर), जातीय पार्टी (जेपी-इरशाद), लेफ्ट डेमोक्रेटिक अलायंस और अमर बांग्लादेश पार्टी है. (इनपुट भाषा)
The post बांग्लादेश चुनाव: दोपहर तक 32.88% वोटिंग, मैदान में 1981 उम्मीदवार, मोहम्मद यूनुस ने डाला वोट appeared first on Naya Vichar.