Hot News

बांग्लादेश में अब ‘रहमान राज’, राष्ट्रपति शहाबुद्दीन ने दिलाई शपथ

Tarique Rahman Oath Ceremony: तारिक रहमान बांग्लादेश के प्रधानमंत्री बन गए हैं. मंगलवार को उन्होंने पीएम पद की शपथ ली. बांग्लादेश ट्रिब्यून की एक रिपोर्ट के मुताबिक राष्ट्रपति मुहम्मद सहाबुद्दीन ने उन्हें पद और गोपनियता की शपथ दिलाई. शपथ ग्रहण समारोह राष्ट्रीय संसद के साउथ प्लाजा में आयोजित किया गया. इससे पहले मंगलवार को ही बीएनपी के सांसदों ने तारिक रहमान को संसदीय दल का नेता चुना था. बीते दिनों हुए चुनाव में रहमान की बीएनपी ने 297 में से 209 सीटें जीतीं थी, जबकि कट्टरपंथी जमात-ए-इस्लामी ने 13वें संसदीय चुनावों में 68 सीटें हासिल कीं.

बीएनपी सांसदों ने तारिक रहमान को संसदीय दल का नेता चुना

तारिक रहमान के शपथ ग्रहण से पहले बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार्टी के सांसदों ने उन्हें संसदीय दल का नेता चुना. इससे पहले सभी दलों के समस्त नव निर्वाचित सांसदों ने पद की शपथ ले ली है जिसके बाद संविधान सुधार परिषद को लेकर गतिरोध समाप्त हो गया है. बांग्लादेश के चुनाव में विजयी हुई बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार्टी के सांसदों की ओर से संविधान सुधार परिषद के सदस्य के रूप में शपथ लेने से इनकार करने के बाद दक्षिणपंथी पार्टी जमात-ए-इस्लामी के नव निर्वाचित संसद सदस्यों ने शुरू में शपथ लेने से मना कर दिया था. मुख्य निर्वाचन आयुक्त एएमएम नसीरुद्दीन ने जातीय संसद भवन में सबसे पहले बीएनपी सांसदों को पद की शपथ दिलाई. इसके बाद जमात के सांसदों ने शपथ ली.

शपथ ग्रहण समारोह में शामिल हुए ओम बिरला

लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला बीएनपी नेता तारिक रहमान के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल हुए. उनके साथ विदेश सचिव विक्रम मिसरी और अन्य अधिकारी भी रहे. शपथ ग्रहण समारोह के दौरान ओम बिरला ने कहा कि यह एक महत्वपूर्ण क्षण है जो दोनों पड़ोसी देशों के बीच जन-संबंधों और साझा लोकतांत्रिक मूल्यों को मजबूत करेगा. बिरला ने सोशल मीडिया एक्स पर अपने एक पोस्ट में कहा ‘‘तारिक रहमान के नेतृत्व में नयी प्रशासन के शपथ ग्रहण समारोह में हिंदुस्तान का प्रतिनिधित्व करते हुए ढाका में उपस्थित होना मेरे लिए सम्मान की बात है. यह एक महत्वपूर्ण क्षण है जो हमारे दोनों देशों के बीच जन-संबंधों और साझा लोकतांत्रिक मूल्यों को मजबूत करेगा.” बांग्लादेश ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को समारोह में आमंत्रित किया था, लेकिन वह मंगलवार को मुंबई में फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों के साथ वार्ता के कारण कार्यक्रम में शामिल नहीं हो सके.

भारी मतों से चुनाव जीती है बीएनपी

तारिक रहमान के नेतृत्व में बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार्टी ने 12 फरवरी को हुए चुनाव में 49.97 प्रतिशत मत हासिल कर 209 सीटों के साथ दो-तिहाई बहुमत प्राप्त करते हुए सत्ता हासिल की है. चुनाव के परिणाम 13 फरवरी को घोषित किए गए. इस चुनाव में जमात-ए-इस्लामी ने 31.76 प्रतिशत वोट और 68 सीटें जीतकर अपना अब तक का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन दर्ज किया. वहीं नेशनल सिटीजन पार्टी ने छह सीटें और 3.05 प्रतिशत वोट हासिल किए.

The post बांग्लादेश में अब ‘रहमान राज’, राष्ट्रपति शहाबुद्दीन ने दिलाई शपथ appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top