Hot News

बांस के झूले में मरीज, कंधे पर साइकिल लेकर जाने को मजबूर हुए ग्रामीण

प्रतिनिधि, खड़गपुर

नारायणगढ़ दो नंबर ब्लॉक के ग्रामराज अंचल स्थित शानदेउली गांव में बुनियादी ढांचे की बदहाली ने एक बार फिर इंसानियत को झकझोर कर रख दिया. कीचड़ से लथपथ और जर्जर सड़क के चलते न तो टोटो जा सकता है, न ही एंबुलेंस. मजबूरी में ग्रामीण बांस में रस्सी का झूला बांध कर बीमार को अस्पताल पहुंचा रहे हैं, तो कोई साइकिल को कंधे पर लादकर आने-जाने को मजबूर है.

इस असुविधा की एक तस्वीर हाल ही में सोशल मीडिया पर वायरल हो गयी, जिसमें एक वृद्धा सरस्वती सामोट (65), जो हृदय रोग से पीड़ित हैं, को रस्सी के झूले में बैठाकर अस्पताल ले जाया जा रहा है. यह तस्वीर लोगों को झकझोर गयी है. हालांकि सोशल मीडिया में वायरल इस तस्वीर की पुष्टि नया विचार नहीं करता.

जान पर बन आयी है सड़क की जर्जर हालत ः ग्रामीणों का कहना है कि शानदेउली गांव की लगभग 800 मीटर लंबी सड़क पूरी तरह कीचड़ में डूबी हुई है. वाहन इस रास्ते से गुजर नहीं सकते, जिससे आपात स्थिति में लोगों को भारी दिक्कत होती है. ग्रामीणों ने बताया कि इस सड़क की स्थिति को लेकर ब्लॉक और जिला प्रशासन को कई बार सूचित किया जा चुका है, मगर अब तक कोई सुधार नहीं हुआ है. यह जर्जर सड़क अब जान पर बन आयी है.

क्या कहना है प्रतिनिधियों का :

नारायणगढ़ के विधायक सूर्य अट्ट ने इस पूरे मामले पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा : यह वाकई दुखद स्थिति है. हम इस मामले की जानकारी लेंगे और जल्द समाधान की दिशा में कदम उठाया जायेगा.

डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

The post बांस के झूले में मरीज, कंधे पर साइकिल लेकर जाने को मजबूर हुए ग्रामीण appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top