Bike Engine Overheat: बाइक का ज्यादा गरम होना एक आम समस्या है. यह समस्या अक्सर शहरों में बढ़ते ट्रैफिक और बाइक को लंबे समय तक एक ही जगह चालू रखने की वजह से होती है. ओवरहीटिंग की स्थिति में पिस्टन डैमेज हो सकता है, माइलेज कम हो सकती है और मरम्मत खर्च भी बढ़ सकता है. बता दें यह प्रॉब्लम किसी भी ब्रांड की बाइक में हो सकती है. अगर आपने शुरुआत में मिलने वालों संकेतों पर ध्यान नहीं दिया, तो इससे बाइक की परफॉर्मेंस पर असर पड़ सकता है. ऐसी स्थिति से बचने के लिए आइए जानते हैं कि आप किन बातों का ध्यान रख सकते हैं.
इंजन ऑयल का लेवल और क्वालिटी चेक करें
अगर बाइक या कार में खराब या पुराना इंजन ऑयल डाल दिया जाए, तो इंजन जल्दी गर्म होने लगता है. इंजन ऑयल का काम सिर्फ पार्ट्स को चिकना करना नहीं होता, बल्कि अंदर बनने वाली गर्मी को भी कम करना होता है. लेकिन अगर ऑयल कम हो जाए या समय पर बदला ना जाए, तो पार्ट्स के बीच घर्षण बढ़. इसी वजह से इंजन का टेम्परेचर भी तेजी से बढ़ने लगता है. इसलिए समझदारी इसी में है कि आप समय-समय पर इंजन ऑयल जरूर चेक और बदलवाते रहें.
बाइक लिक्विड-कूल्ड है तो कूलेंट चेक करें
अगर आपकी बाइक लिक्विड-कूल्ड है, तो उसमें कूलेंट बहुत जरूरी चीज होती है. बाइक का इंजन ठंडा रखने के लिए कूलेंट लगातार काम करता रहता है. अगर कूलेंट कम हो जाए या कहीं से लीक होने लगे, तो इंजन का टेम्परेचर अचानक बढ़ सकता है और बाइक को नुकसान भी पहुंच सकता है. एयर-कूल्ड बाइक के कंपैरिजन में लिक्विड-कूल्ड इंजन में टाइम-टाइम पर सर्विस शेड्यूल के हिसाब से कूलेंट बदलवाना बहुत जरूरी होता है.
ट्रैफिक में लंबे समय तक इंजन चालू रखकर खड़े रहने से बचें
शहर के ट्रैफिक में अगर आप बाइक को लंबे समय तक स्टार्ट छोड़कर खड़े रहते हैं, तो इंजन में गर्मी फंस जाती है. इसलिए जब सिग्नल ज्यादा लंबा हो, तो इंजन बंद कर देना ज्यादा बेहतर रहता है. वहीं अगर हाईवे पर गाड़ी चला रहे हैं, तो वहां हवा का फ्लो अच्छा रहता है. इससे इंजन को नेचुरल कूलिंग मिलती रहती है और ओवरहीटिंग का टेंशन कम हो जाता है.
एयर फिन्स और रेडिएटर एरिया को साफ रखें
अगर बाइक के फिन्स और रेडिएटर के आसपास धूल-मिट्टी जम जाए, तो हवा का सही फ्लो रुक जाता है. खासकर एयर-कूल्ड बाइक्स पूरी तरह इन खुले फिन्स पर ही ठंडी रहने के लिए डिपेंड होती हैं. इसलिए समय-समय पर इन्हें साफ करना बहुत जरूरी है.
स्पार्क प्लग और फ्यूल मिक्सचर चेक करें
अगर स्पार्क प्लग खराब हो जाए या फिर एयर-फ्यूल मिक्सचर सही न हो, तो इंजन ज्यादा गरम होने लगता है. इसलिए सर्विस के टाइम इन चीजों को चेक करवाना बहुत जरूरी होता है. इससे इंजन सेफ रहता है और बाइक की माइलेज भी सही बनी रहती है.
यह भी पढ़ें: Suzuki Access 125 vs Honda Activa 125: प्राइस, फीचर और परफॉरमेंस में कौन है आगे?
The post बाइक का इंजन बार-बार हो रहा है ओवरहीट? बिना देर किए ये चीजें जरूर चेक करें appeared first on Naya Vichar.