झंझारपुर. भैरवस्थान थाना क्षेत्र के लोहना पाठशाला हटिया के समीप रविवार की देर रात एनएच 27 पर सड़क दुर्घटना में दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए. उन्हें स्थानीय लोगों ने ऑटो से ले जाकर अनुमंडलीय अस्पताल में भर्ती कराया. जहां चिकित्सकों ने दोनों की प्राथमिक इलाज कर बेहतर इलाज के लिए डीएमसीएच रेफर कर दिया. घायलों में सकरी पंडौल गांव निवासी बाइक चालक 26 वर्षीय रंजन कुमार और दरभंगा जिला के ताराडीह के श्रीरामपुर गांव निवासी 25 वर्षीय मनोज चौपाल शामिल है. घायल मनोज चौपाल अपनी बहन के यहां लोहना भांजा के मुंडन संस्कार में शामिल होने आया था. शौच के लिए एनएच 27 पार कर रहा था. इसी दौरान फुलपरास की ओर से बाइक सवार सकरी पंडौल गांव निवासी रंजन ठोकर मार दी. इसमें दोनों घटना स्थल पर गंभीर रूप से जख्मी हो गए.
डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
The post बाइक की ठोकर से दो युवक घायल appeared first on Naya Vichar.

