Hot News

बाइक चोर गिरोह के सात सदस्य गुमला से गिरफ्तार, पांच बुलेट व दो बाइक भी बरामद

: लालपुर थाना की पुलिस ने गुमला पुलिस के सहयोग से गुमला में छापामारी कर सात युवकों को हिरासत में लिया. : हिरासत में लिये गये युवकों की निशानेदेही पर चोरी का पांच बुलेट व दो बाइक बरामद किया. : हिरासत में लिये गये युवकों व जब्त बाइक को अपने साथ रांची ले गयी लालपुर पुलिस. 29 गुम 19 में बरामद बुलेट व बाइक प्रतिनिधि, गुमला लालपुर थाना की पुलिस ने गुमला थाना की पुलिस के सहयोग से गुमला में छापामारी कर बाइक चोर गिरोह के सात लोगों को हिरासत में लिया है. जिसमें गुमला थाना के कलिगा गांव निवासी देवगन गोप (22), समसेरा निवासी रामू सिंह (22), समसेरा निवासी ब्रजेश सिंह (26), रोहित दास उर्फ पंडित (22), कसीरा निवासी घुरन प्रधान (29), कसीरा निवासी नितेश साहू (20) व रातू रवि स्टील रांची निवासी विष्णु कुमार को हिरासत में लिया है. वहीं हिरासत में लिये गये युवकों की निशानदेही पर पुलिस ने पांच बुलेट, एक अपाची बाइक व एक प्लसर बाइक भी बरामद किया है. उक्त वाहनों का नंबर क्रमश: जेएच 01 इवाइ 7074, जेएच 01 इडब्लू 9023, जेएच 01 सीएस 4309, जेएच 01 एफआर 1893, जेएच 01 एफएम 8153, जेएच 01 इवी 2480 व काला रंग का एक पल्सर एनएस है. जानकारी के अनुसार लालपुर थाना की पुलिस गत शुक्रवार को गुमला पहुंची और गुमला पुलिस संपर्क कर छापामारी अभियान चलाया. इधर, हिरासत में लिये गये सातों युवकों तथा बुलेट व बाइक को लालपुर पुलिस अपने साथ शनिवार को रांची ले गयी. लालपुर थाना प्रभारी ने बताया कि बाइक चोरी मामले में लालपुर थाना में अलग-अलग कांड दर्ज है. सभी प्राथमिकी पुराना है. अनुसंधान के क्रम में गुमला से तार जुडे होने की जानकारी होने पर लालपुर पुलिस गुमला आयी. जहां गुमला थाना के सहयोग से सात बाइक व सात लोगों को हिरासत में लिया गया है. गिरोह में रांची के कई लोग है. जिसमें से कुछ लोगों को हिरासत में लिया गया है. पुलिस अभी छापामारी कर रही है. छापामारी के बाद ही कुछ कहा जा सकता है.

डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

The post बाइक चोर गिरोह के सात सदस्य गुमला से गिरफ्तार, पांच बुलेट व दो बाइक भी बरामद appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top