भभुआ सदर. भभुआ-मोहनिया पथ पर अखलासपुर बस डिपो के पास गुरुवार को बाइक और सीएनजी ऑटो के बीच टक्कर में दो लोग घायल हो गये. हादसा उस समय हुआ, जब एक ऑटो भभुआ से मंडलकारा परसिया की ओर जा रहा था. घायल के परिजनों ने बताया कि रोहतास जिला के कोचस थाना क्षेत्र अंतर्गत भराडीह गांव निवासी स्वर्गीय रामाधार साह के पुत्र सीताराम साह ऑटो पर सवार होकर मंडलकारा की तरफ जा रहे थे, इसी दौरान एक अनियंत्रित बाइक की ऑटो से टक्कर हो गयी. इससे सीताराम साह गंभीर रूप से घायल हो गये. वहीं, बाइक सवार युवक जो चांद थाना क्षेत्र के डीहरा गांव से भभुआ आ रहे थे, वह भी इस हादसे में घायल बताये गये हैं. घटना के बाद स्थानीय लोगों की मदद से दोनों घायलों को सदर अस्पताल भभुआ पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों द्वारा उनका इलाज किया जा रहा है.
डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
The post बाइक व सीएनजी ऑटो की टक्कर में दो लोग घायल appeared first on Naya Vichar.

