सुरसंड. विद्यालय जा रही एक स्कूटी सवार शिक्षिका गुरुवार को थाना क्षेत्र के जमूरा पुल के समीप एनएच 227 पर झपटामार गिरोह का शिकार हो गयी. अपाची बाइक पर सवार दो बदमाशों ने शिक्षिका का पर्स झपटकर बथनाहा की ओर भाग गया. घटना को लेकर शिक्षिका परिहार थाना क्षेत्र के सुतिहारा गांव निवासी भोला ठाकुर की पुत्री रुचि कुमारी ने थाना में आवेदन दिया है. कहा है कि वह गुरुवार को 9:10 बजे सुबह अपने घर से स्कूटी पर सवार हो बथनाहा प्रखंड के उच्च माध्यमिक विद्यालय बथनाहा पूर्वी जा रही थी. इसी बीच जमूरा पुल के समीप पीछे से आ रहे दो अज्ञात अपाची बाइक सवार ने उसके स्कूटी के हैंडल में लटकते हुए पर्स को झपटकर बथनाहा की ओर भाग गया. उस पर्स में 8340498467 व 7738429540 नंबर का लगा दोनों सिम समेत सैमसंग गैलेक्सी एफ 22 मोबाइल व 12 सौ नकद था.
डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
The post बाइक सवार झपट्टामारों ने शिक्षिका का पर्स उड़ाया appeared first on Naya Vichar.
