Hot News

बाढ़ से बचाव कार्य की गति काफी धीमी, तटवर्ती गांव के लोगों में फैल रहा आक्रोश

-अभियंताओं ने कहा, ठेकेदारों को भेजी जा रही नोटिस

प्रतिनिधि, गोपालपुर

इस्माइलपुर-बिंद टोली तटबंध पर बाढ़ निरोधक कार्य की गति धीमी रहने से स्थानीय लोग में आक्रोश पनप रहा है. चार ठेकेदारों द्वारा चौसठ करोड़ रुपये से अधिक की राशि से कटाव निरोधक कार्य करवाये जा रहे हैं. बाढ कैलेंडर के अनुसार 15 मई तक कार्य को पूरा कर लिया जाना है, लेकिन कार्य की गति काफी धीमी होने के कारण समय पर कार्य पूरा होने की संभावना क्षीण होते जा रही है.बताते चलें कि स्पर संख्या नौ पर एवरग्रीन कंपनी द्वारा कम मजदूरों से काम लिया जा रहा है. ठेकेदार जयप्रकाश साह द्वारा स्पर संख्या आठ के डाउन स्ट्रीम में रिवेटमेंट का कार्य करवाया जा रहा है. त्रिवेणी कंस्ट्रक्शन कंपनी द्वारा 125 मीटर में ध्वस्त हुए तटबंध को मिट्टी से भर कर सीट पाइलिंग व स्पर संख्या आठ के अप स्ट्रीम में मुट्ठी भर बोल्डर पिचिंग का कार्य किया जाना है. कार्य स्पर संख्या आठ के अप स्ट्रीम में मिट्टी भराई का काम अभी शुरु भी नहीं हो पाया है. तटवर्ती गांव के लोगों ने आक्रोश व्यक्त करते हुए कहा कि यदि तत्काल मजदूरों व संसाधन बढ़ा कर कार्य तीव्र गति से नहीं किया गया तो हमलोग अब सड़क पर उतरने को मजबूर हो जायेंगे. कटाव स्थल पर मौजूद अभियंताओं ने बताया कि लेट लतीफ बर्दाश्त नहीं किया जायेगी. कार्य की गति संतोषजनक नहीं है. अतएव नियमानुसार ठेकेदारों को नोटिस दिया जा रहा है. समय पर काम नहीं करने वालों पर विभागीय कार्रवाई भी की जायेगी.

बारिश से तटबंध मरम्मत का काम ठप

गोपालपुर. बारिश की वजह से शुक्रवार को इस्माइलपुर-बिंदटोली तटबंध पर स्पर संख्या सात व आठ के बीच ध्वस्त की मरम्मत का काम ठप रहा. तटबंध को मोटरेबुल बनाने का कार्य किया जा रहा है.—

डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

The post बाढ़ से बचाव कार्य की गति काफी धीमी, तटवर्ती गांव के लोगों में फैल रहा आक्रोश appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top