Hot News

बाबूलाल मरांडी ने सीएम हेमंत सोरेन से की बड़ी मांग, कहा- शराब घोटाले में CBI जांच की करे अनुशंसा

Babulal Marandi: झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी शराब घोटाले को लेकर लगातार राज्य प्रशासन पर प्रहार कर रहे हैं. इसी कड़ी में नेता प्रतिपक्ष ने एक बार फिर प्रशासन को घेरते हुए मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से एक बड़ी मांग की है. बाबूलाल ने कहा है कि सीएम अगर वास्तव में शराब घोटाले की सच्चाई उजागर करने चाहते हैं, तो इसकी जांच सीबीआई से करवाये. इसे लेकर भाजपा नेता ने अपने सोशल मीडिया हैंडल एक्स पर एक पोस्ट साझा किया है.

अधिकारियों के रायपुर दौरे का किया जिक्र

नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने लिखा है, ‘जहां तक स्मरण हो रहा है कि जब छत्तीसगढ़ सिंडिकेट के साथ मिलकर यहां शराब घोटाले की तैयारी हो रही थी. तब झारखंड से सचिव स्तर के एक अधिकारी के नेतृत्व में अधिकारियों की टीम को वहां स्टडी कर रिपोर्ट देने के लिये भेजा गया था. इन अधिकारियों ने रायपुर दौरा कर महज चौबीस घंटे में छुट्टी के दिन अपनी रिपोर्ट बनाकर छत्तीसगढ़ मॉडल अपनाने की अनुशंसा कर दी थी.

झारखंड की ताजा समाचारें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

इन्हें करना चाहिये जांच के दायरे में शामिल

बाबूलाल मरांडी ने आगे कहा कि “एसीबी अगर इस शराब घोटाले के तह तक जाना चाहती है, तो उसे रायपुर गयी कमेटी में शामिल सारे लोगों की भूमिका एवं सहभागिता को जांच के दायरे में शामिल करना चाहिये. इस बात की जांच कर कार्रवाई करनी चाहिये कि रायपुर गई टीम ने वहां किन लोगों से मुलाकात की, क्या “डील” हुई? वह डील कराने में कौन लोग शामिल थे? किसके दबाव में उस टीम को महज चौबीस घंटे में छुट्टी के दिन भी “छत्तीसगढ़ मॉडल” अपनाने की अनुशंसा वाली रिपोर्ट सौंपनी पड़ी थी?

इसे भी पढ़ें  अर्जुन पुरस्कार विजेता सलीमा टेटे की कोच प्रतिमा बरवा का निधन, पारस अस्पताल में ली अंतिम सांस

सीएम करे CBI जांच की अनुशंसाबाबूलाल मरांडी

बाबूलाल मरांडी ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से मांग करते हुए कहा कि मैं एक बार फिर आपसे आग्रह कर रहा हूं कि अगर आप वास्तव में इस शराब घोटाले की सच्चाई उजागर करना चाहते हैं. तो इस मामले की सीबीआई जांच की अनुशंसा करिये.

इसे भी पढ़ें 

देवघर में चौपा मोड़-हंसडीहा एनएच निर्माण को मिलेगी रफ्तार, डीसी ने दिये ये निर्देश

राष्ट्रपति के हाथों सम्मानित होंगे देवघर एम्स के 50 स्टूडेंट्स, प्रबंधन ने शुरु की तैयारियां

झारखंड की सांस्कृतिक विरासत को संजोती ‘बैद्यनाथ पेंटिंग’, बाबा धाम से जुड़े हैं इस अनोखी कला के तार

The post बाबूलाल मरांडी ने सीएम हेमंत सोरेन से की बड़ी मांग, कहा- शराब घोटाले में CBI जांच की करे अनुशंसा appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top