बारसोई नगर पंचायत बारसोई के सामान्य बोर्ड की बैठक बुधवार को नपं कार्यालय में आयोजित की गयी. बैठक की अध्यक्षता मुख्य पार्षद विमला देवी ने की. बैठक में मुख्य रूप से उपमुख्य पार्षद प्रमोद कुमार साह, नपं कार्यपालक पदाधिकारी रजनीश कुमार उपस्थित रहे. नगर पंचायत बारसोई के लिए अनुमानित बजट को सर्वसम्मति से पारित किया गया. जिसमे 56 करोड़, 34 लाख, 54 हजार, 130 रुपए के अनुमानित व्यय का लक्ष्य रखा गया. कार्यपालक पदाधिकारी रजनीश कुमार ने कहा कि बैठक में सर्वसम्मति से अनुमानित बजट को पास किया है. आम बजट के बाद बारसोई नगर पंचायत का विकास और तीव्र गति से होगा. बैठक में वार्ड पार्षद मोमीर, धर्मेंद्र सिंह, मेघनाथ मंडल, दीपक चंद्र दास, रोहित भगत, फैजान, अजय महतो, बेवी खातून, नसेवा खातून, साहिना खातून, सोनम देवी, सितारा बेगम, दुखिया खातून आदि उपस्थित रहे.
डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
The post बारसोई नपं सामान्य बोर्ड की बैठक में आम बजट का अनुमोदन appeared first on Naya Vichar.

