New Zealand vs Pakistan: हल्की बूंदाबांदी के बीच पाकिस्तान ने टॉस जीतकर बल्लेबाजी का फैसला लिया था. लेकिन अचानक तेज बारिश होने लगी जिससे मैच रद्द करने का फैसला लेना पड़ा. पाकिस्तान ने टीम में ख्वाजा नफे की जगह फखर जमां को शामिल किया था. वहीं न्यूजीलैंड टीम में तीन बदलाव किये गए थे. कप्तान मिचेल सेंटनेर पेट के संक्रमण से उबरकर टीम में लौटे जबकि लॉकी फर्ग्यूसन और ईश सोढी को भी अंतिम एकादश में शामिल किया गया.
मैच रद्द होने से पाकिस्तान और न्यूजीलैंड की मुश्किलें बढ़ी
मैच रद्द होने से न्यूजीलैंड और पाकिस्तान के लिये राह कठिन हो सकती है जिन्हें सुपर आठ में दो दो मैच और स्पोर्ट्सने हैं. श्रीलंका के मौसम को देखते हुए अगर आगे कोई मैच रद्द होता है या हार का सामना करना पड़ता है तो सेमीफाइनल के रास्ते बंद हो सकते हैं. दोनों ही टीमों के लिए अगले मुकाबले करो या मरो वाला साबित होगा.
24 फरवरी को इंग्लैंड से पाकिस्तान की भिड़ंत
सुपर 8 में 24 फरवरी को पाकिस्तान और इंग्लैंड के बीच भिड़ंत होगी. जबकि पाकिस्तान सुपर 8 में अपना तीसरा मुकाबला 28 फरवरी को श्रीलंका के खिलाफ स्पोर्ट्सेगा. सुपर 8 की टॉप टीमें सेमीफाइनल के लिए क्वालीफाई करेंगी.
25 फरवरी को न्यूजीलैंड और श्रीलंका के बीच भिड़ंत
25 फरवरी को श्रीलंका और न्यूजीलैंड के बीच सुपर 8 में मुकाबला स्पोर्ट्सा जाएगा. जबकि 27 फरवरी को न्यूजीलैंड और इंग्लैंड के बीच भिड़ंत होगी. न्यूजीलैंड को सेमीफाइनल में जगह बनाना है, तो दोनों ही मुकाबले जीतने होंगे.
The post बारिश ने कर दिया पाकिस्तान के साथ स्पोर्ट्सा, मैच रद्द होने से सेमीफाइनल की राह मुश्किल appeared first on Naya Vichar.

