Hot News

बारिश से बिगड़ी हालत, घुटनों तक पानी में चलने को मजबूर हुए लोग

पानागढ़.

पश्चिम बर्दवान जिले के कांकसा ग्राम पंचायत अंतर्गत पानागढ़ रेल पार टंकी तला इलाके में बुधवार को बारिश के दौरान भयावह स्थिति देखने को मिली. घुटनों तक पानी जमा होने से लोग पक्की सड़क से गुजरने को मजबूर रहे. छात्र-छात्राओं के अलावा बुजुर्गों को भी बहते पानी में कठिनाई से रास्ता पार करना पड़ा. स्थानीय लोगों का कहना है कि इलाके में समय रहते निकासी व्यवस्था दुरुस्त नहीं की गयी, जिसके चलते इस बार बरसात में परेशानी और भी बढ़ी है. नेतृत्वक स्तर पर पक्ष और विपक्ष एक-दूसरे पर आरोप लगा रहे हैं.

इलाके की हालत भगवान भरोसे

स्थानीय लोगों का आरोप है कि क्षेत्र में पश्चिम बर्दवान जिला परिषद के सदस्य और तृणमूल के जिला स्तर के नेता रहते हुए भी समस्या का स्थायी समाधान नहीं हो पाया है. लोगों में इसको लेकर भारी नाराजगी है. उनका कहना है कि इलाके की बदहाल स्थिति अब भगवान भरोसे ही है.

डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

The post बारिश से बिगड़ी हालत, घुटनों तक पानी में चलने को मजबूर हुए लोग appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top