Hot News

बालीचक स्टेशन पर प्लेटफॉर्म से टकराया इंजन, हादसा टला

मालगाड़ी बाल-बाल बची, ट्रेन सेवाएं सामान्य रहीं

प्रतिनिधि, खड़गपुरदक्षिण पूर्व रेलवे के खड़गपुर डिविजन के अंतर्गत बालीचक स्टेशन पर रविवार सुबह एक बड़ा रेल हादसा टल गया. जानकारी के अनुसार, सुबह करीब साढ़े आठ बजे डाउन लाइन के लूप लाइन नंबर-5 में प्रवेश करते समय एक मालगाड़ी का इंजन और दो डिब्बे प्लेटफॉर्म से टकरा गये. हादसे के बाद स्टेशन परिसर में कुछ देर के लिए अफरातफरी मच गयी. घटना की सूचना मिलते ही रेलवे अधिकारी मौके पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया. कर्मचारियों ने तुरंत प्लेटफॉर्म की क्षतिग्रस्त वेल्डिंग तोड़ने और मरम्मत का काम शुरू कर दिया. स्टेशन मास्टर दशरथ बैरागी ने बताया कि इंजन का पहिया ट्रैक से नहीं उतरा है, केवल प्लेटफॉर्म से हल्की टक्कर हुई. उन्होंने कहा कि इस हादसे का कारण जांच के बाद स्पष्ट होगा. फिलहाल अन्य लाइनों पर ट्रेनों की आवाजाही सामान्य है. रेलवे ने भी बयान जारी कर स्पष्ट किया कि यात्री ट्रेन सेवाओं पर कोई असर नहीं पड़ा है और सभी ट्रेनें निर्धारित समय पर चल रही हैं. उधर, प्राथमिक जांच में पता चला है कि बैक करते समय मालगाड़ी का इंजन प्लेटफॉर्म से टकरा गया था. फिलहाल रेलवे विभाग ने घटना की जांच शुरू कर दी है.

डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

The post बालीचक स्टेशन पर प्लेटफॉर्म से टकराया इंजन, हादसा टला appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top