Hot News

बालों का झड़ना नहीं हो रहा बंद? ये 4 घरेलू उपाय आपके काम जरूर आएंगे

Hair Fall Control: आज के समय में बालों के झड़ने की समस्या काफी आम हो गयी है. दुनिया की एक बड़ी आबादी इस समस्या से जूझ रही है और इससे छुटकारा पाने के लिए हर उपाय अपनाते हैं. बालों के झड़ने के पीछे कई कारण जैसे कि, बदलती लाइफस्टाइल, गलत डाइट, स्ट्रेस और पॉल्यूशन जैसे कारण हो सकते हैं. अगर आप समय रहते इनपर ध्यान नहीं देते हैं तो समय के साथ यह प्रॉब्लम और भी ज्यादा बढ़ने लगती है. अगर आप भी बालों के झड़ने की समस्या से जूझ रहे हैं तो आज की यह आर्टिकल खास आपके लिए है. आज हम आपको कुछ ऐसे घरेलू नुस्खे बताने जा रहे हैं जिन्हें अपनाकर आप सिर्फ हेयर फॉल की प्रॉब्लम से छुटकारा नहीं पाते हैं, इन्हें अपनाकर आप उन्हें एक बार फिर से मजबूत भी बना सकते हैं.

नारियल तेल से रेगुलर मसाज

बालों के लिए नारियल के तेल को काफी ज्यादा फायदेमंद माना जाता है. इसमें मौजूद न्यूट्रिएंट्स आपके बालों को जड़ों से मजबूती देने का काम करते हैं. अगर आप हेयर फॉल की प्रॉब्लम से छुटकारा पाना चाहते हैं तो हफ्ते में 2 से 3 बार गुनगुने नारियल के तेल से अपने स्कैल्प की मसाज करें. जब आप ऐसा करते हैं तो इससे ब्लड सर्कुलेशन बेहतर होता है और आपके बालों को जरूरी न्यूट्रिएंट्स भी मिल जाते हैं.

यह भी पढ़ें: सुबह की ये 5 आदतें आपके बालों को बना सकती हैं स्ट्रॉन्ग और शाइनी, ट्राय करेंगे तो कुछ ही दिनों में दिखेगा फर्क

आंवला और रीठा का इस्तेमाल

आंवला के बारे में हमें आपको ज्यादा कुछ बताने की जरुरत नहीं है. इसमें मौजूद विटामिन-C आपके बालों की ग्रोथ के लिए काफी ज्यादा जरूरी हो जाता है. बालों को झड़ने से रोकने के लिए आंवला पाउडर को रीठा के साथ मिक्स कर लें और एक पेस्ट तैयार कर लें. अब इस पेस्ट को अपने बालों पर लगाएं. नियमित तौर पर इस नुस्खे का जब आप इस्तेमाल करते हैं तो आपके बालों का झड़ना बंद होता है और वे मजबूत और घने भी बनते हैं.

प्याज के रस का इस्तेमाल

प्याज के रस को आपके बालों के लिए काफी ज्यादा फायदेमंद माना जाता है. इसमें भरपूर मात्रा में सल्फर पाया जाता है, जो आपके बालों की जड़ों को मजबूत बनाने में काफी मदद करते हैं. हफ्ते में 1 से 2 बार अपने बालों और जड़ों पर प्याज के रस का इस्तेमाल करें और आधे घंटे बाद धो लें. इस नुस्खे को अपनाकर आप कुछ ही दिनों में हेयर फॉल की प्रॉब्लम से छुटकारा पा सकते हैं.

सही डाइट और हाइड्रेशन

बालों को झड़ने से रोकने और हेल्दी रखने के लिए सिर्फ बाहर से ही नहीं बल्कि आपको अंदर से भी उनका ख्याल रखना चाहिए. अपनी डाइट में हरी सब्जियों, फलों, दालों और प्रोटीन से लोडेड चीजों को शामिल करना शुरू कर दें. इसके अलावा हर दिन सही मात्रा में पानी भी पीएं. जब आप ऐसा करते हैं तो आपके बालों का झड़ना कम होता है और साथ ही वे ज्यादा मजबूत भी बनते हैं.

यह भी पढ़ें: कंघी करने का गलत तरीका बना रहा है बालों को कमजोर, छोटी-सी लापरवाही बन सकती है बड़े नुकसान की वजह

The post बालों का झड़ना नहीं हो रहा बंद? ये 4 घरेलू उपाय आपके काम जरूर आएंगे appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top