Hot News

बाल-बाल बचा इंग्लैंड, लोकेश ने खेली शानदार पारी, नेपाल को मिली 4 रन से हार

Highlights

ENG vs NEP: टी20 वर्ल्ड कप 2026 (T20 World Cup 2026) में मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में एक ऐसा मुकाबला देखने को मिला जिसने फैंस की धड़कनें बढ़ा दीं. इंग्लैंड और नेपाल (England vs Nepal) के बीच स्पोर्ट्से गए इस रोमांचक मैच में आखिरी गेंद तक सस्पेंस बना रहा, लेकिन अंत में इंग्लैंड की जीत हुई. नेपाल को इस मुकाबले में 4 रन से हार का सामना करना पड़ा. आखिरी ओवरों में लोकेश बम (Lokesh Bam) ने शानदार बल्लेबाजी की.

इंग्लैंड ने दिया 185 रन का टारगेट

मुंबई की पिच को देखते हुए इंग्लैंड के कप्तान हैरी ब्रूक (Harry Brook) ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का साहसी फैसला लिया. शुरुआत में नेपाल के गेंदबाजों ने कसी हुई गेंदबाजी की, लेकिन इंग्लैंड के बल्लेबाजों ने धीरे-धीरे हाथ खोलने शुरू किए. इंग्लैंड ने 20 ओवरों में 7 विकेट खोकर 184 रनों का चुनौतीपूर्ण स्कोर खड़ा किया. इस स्कोर में जैकब बेथेल (Jacob Bethell) और हैरी ब्रूक का सबसे बड़ा योगदान रहा.

बेथेल और ब्रूक का अर्धशतक

जब इंग्लैंड की टीम दबाव में दिख रही थी, तब जैकब बेथेल ने मोर्चा संभाला. उन्होंने मात्र 28 गेंदों में अपनी फिफ्टी लगाई. बेथेल ने 35 गेंदों में 55 रन बनाए, जिसमें 4 चौके और 4 छक्के शामिल थे. उनके जाने के बाद कप्तान हैरी ब्रूक ने कमान संभाली. ब्रूक ने 31 गेंदों में अर्धशतक पूरा किया और 53 रनों की कप्तानी पारी स्पोर्ट्सकर टीम को 184 के स्कोर तक पहुंचाया.

नेपाल की सधी हुई शुरुआत

185 रनों के बड़े टारगेट का पीछा करने उतरी नेपाल की शुरुआत काफी सकारात्मक रही. आसिफ शेख और कुसल भुर्तेल ने पहले विकेट के लिए 37 रन जोड़े. हालांकि, आसिफ 7 रन बनाकर लियम डॉसन का शिकार बने, लेकिन कुसल भुर्तेल ने 29 रनों की तेज पारी स्पोर्ट्सकर टीम को लय दी. नेपाल के बल्लेबाजों ने दिखा दिया कि वे विश्व कप में किसी भी टीम को टक्कर देने का माद्दा रखते हैं.

रोहित और दीपेंद्र की यादगार साझेदारी

मैच का सबसे रोमांचक मोड़ तब आया जब कप्तान रोहित पौडेल और दीपेंद्र सिंह एरी क्रीज पर थे. दोनों ने मिलकर तीसरे विकेट के लिए 82 रनों की शानदार साझेदारी की. दीपेंद्र ने 44 रन और रोहित ने 39 रन बनाकर मैच को नेपाल की मुट्ठी में ला दिया था. इन दोनों की बैटिंग देखकर एक समय ऐसा लगा कि नेपाल आज बड़ा उलटफेर कर देगा, लेकिन अहम मौके पर दोनों का विकेट गिरना नेपाल को भारी पड़ गया.

आखिरी ओवर का रोमांच

मैच के आखिरी ओवरों में लोकेश बम ने तूफानी बल्लेबाजी करते हुए नेपाल की उम्मीदों को जिंदा रखा. लोकेश ने सिर्फ 20 गेंदों में 39 रन कूट दिए और मैच को अंतिम गेंद तक ले गए. नेपाल को जीत के लिए आखिरी कुछ गेंदों में बड़े हिट की जरूरत थी, लेकिन इंग्लैंड के गेंदबाजों ने सटीक यॉर्कर डालकर मैच बचा लिया. नेपाल की टीम 180 रन ही बना सकी और इंग्लैंड ने 4 रन से यह कांटे की टक्कर जीत ली.

ये भी पढ़ें-

बेथेल और ब्रूक ने लगाई नेपाल की क्लास, इंग्लैंड ने दिया 185 रन का टारगेट

रियल मैड्रिड का मैच छोड़ टीम इंडिया के लिए बने मैच विनर, सिराज की वापसी ने यूएसए को किया पस्त

गंभीर ने सूर्या की पारी को बताया ‘मास्टरक्लास’, डिफेंडिंग चैंपियन का टी20 वर्ल्ड कप में जीत से आगाज

The post बाल-बाल बचा इंग्लैंड, लोकेश ने स्पोर्ट्सी शानदार पारी, नेपाल को मिली 4 रन से हार appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top