सरायगढ़. प्रखंड क्षेत्र के पिपरा खुर्द पंचायत के नारायणपुर गांव के वार्ड 07 में सोमवार को बिजली करेंट से प्रमोद मेहता की 35 वर्षीया पत्नी अनीता देवी झुलस गयी. घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि अनीता देवी स्नान करने के बाद नंगे हाथ से अपने घर के लगे बिजली बल्ब को बंद करने के लिए बिजली के स्विच को जैसे ही दबाया कि बिजली करेंट लगने से जमीन पर गिर गयी. परिजनों ने आनन-फानन में घायल स्त्री को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सरायगढ़ भपटियाही में भर्ती कराया. डॉ मोहसिन राजा ने घायल स्त्री का इलाज किया. चिकित्सक ने बताया कि घायल स्त्री खतरे से बाहर है.
डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
The post बिजली करेंट से स्त्री झुलसी appeared first on Naya Vichar.

