Hot News

बिजली चोरी करने वाले सावधान! अब घर-घर जाकर पकड़ेगी एसटीएफ की टीम

Bihar Bijli Connection: बिजली चोरी की बढ़ती घटनाओं पर शिकंजा कसने के लिए बिजली विभाग की कार्रवाई तेज हो गई है. इस कड़ी में विभाग का छापेमारी अभियान तेज हो गया है. बिजली चोरी रोकने को चलने वाली छापेमारी के लिए विभाग ने एसटीएफ टीम गठित की है.

विभाग के रडार पर ये लोग

बिजली कंपनी ने तीन माह से रिचार्ज नहीं कराने वाले स्मार्ट प्री-पेड उपभोक्ता, बिजली कनेक्शन कटने के बाद आपूर्ति बहाल नहीं कराने वाले, औद्योगिक उपभोक्ता, विवाह मंडल, हॉल वाले उपभोक्ताओं को रडार पर रखा है. इस एसटीएफ टीम को नियमित रूप से बिजली चोरी रोकने के लिए छापेमारी अभियान चलाने और परिसरों की जांच का भी निर्देश जारी किया गया है. इस अभियान के दौरान कई लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है और लाखों रुपये की वसूली भी हुई है.

बिहार की ताजा समाचारों के लिए यहां क्लिक करें

वैध कनेक्शन लेने की अपील

मिली जानकारी के अनुसार बिजली विभाग स्मार्ट मीटर और ट्रांसफार्मर स्तर पर निगरानी बढ़ाकर चोरी रोकने की कोशिश में जुटा है. इसके अलावा विभाग की तऱफ से उपभोक्ताओं से वैध कनेक्शन लेने और बिल समय पर जमा करने की अपील की जा रही है.

इसे भी पढ़ें: अब पासपोर्ट लेना हुआ आसान, अपने जिले में लगे मोबाइल कैंप से ले सकते हैं सेवा

The post बिजली चोरी करने वाले सावधान! अब घर-घर जाकर पकड़ेगी एसटीएफ की टीम appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top