Hot News

बिजली विभाग की टीम पर हमला, बकाया बिल वसूलने गये तीन कर्मचारी घायल

रानीगंज.

रानीगंज में बिजली बिल का बकाया वसूलने गये बिजली विभाग के कर्मचारियों पर हमला किये जाने की घटना सामने आयी है. जानकारी के अनुसार, पिछले छह महीनों से लगातार नोटिस भेजे जाने के बावजूद बकाया बिजली बिल का भुगतान नहीं करने पर जब बिजली विभाग की टीम कनेक्शन काटने पहुंची, तो उन पर जानलेवा हमला कर दिया गया. इस हमले में बिजली विभाग के स्टेशन मैनेजर हीरक ब्रह्मचारी, जूनियर इंजीनियर दीपंकर चौधुरी और लाइनमैन अमित साहा घायल हो गये. इनमें जूनियर इंजीनियर और लाइनमैन के शरीर के कई हिस्सों में गंभीर चोटें आयी हैं. घटना रानीगंज के रोनाई उत्तर-पूर्व पाड़ा इलाके की है.बताया गया है कि इलाके के निवासी सिंदबाद खान पिछले छह महीनों से बिजली बिल का भुगतान नहीं कर रहे थे, जिसके कारण लगभग 21 हजार रुपये का बकाया जमा हो गया था. विभाग की ओर से कई बार नोटिस भेजे गए, लेकिन कोई प्रतिक्रिया नहीं मिली.इसके बाद बुधवार को दोपहर बिजली विभाग के कर्मचारी अधिकारियों के साथ बकाया बिल जमा कराने के लिए सिंदबाद खान के घर पहुंचे. तब परिवार के सदस्यों ने बताया कि वह घर पर मौजूद नहीं हैं. उसके बाद नियमानुसार बिजली कनेक्शन काट दिया गया. आरोप है कि इसकी जानकारी मिलते ही सिंदबाद खान अपने एक साथी के साथ मोटरसाइकिल से मौके पर पहुंचा और बिना कोई बात सुने बांस से बिजली विभाग के कर्मचारियों पर हमला कर दिया. लगातार हमले में तीनों कर्मचारी घायल हो गये. किसी तरह जान बचा कर वे वहां से निकल पाये.

घायलों को तुरंत रानीगंज के आलूगड़िया स्तिथ प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में इलाज के लिए ले जाया गया.घटना के बाद बिजली विभाग की ओर से दो आरोपियों के खिलाफ रानीगंज थाना में लिखित शिकायत दर्ज कराई गई है.पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है.

डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

The post बिजली विभाग की टीम पर हमला, बकाया बिल वसूलने गये तीन कर्मचारी घायल appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top