Hot News

बिना ज्यादा मेहनत के तैयार करें टेस्टी सूजी पनीर चीला

Suji Paneer Chilla: अगर आप रोज के नाश्ते में वही पुराने पराठे या ब्रेड खाकर बोर हो चुके हैं और कुछ नया, हल्का और स्वादिष्ठ ट्राई करना चाहते हैं, तो सूजी पनीर चीला बेस्ट ऑप्शन है. ये टेस्टी रेसिपी न सिर्फ बनाने में आसान है, बल्कि कम समय में आसानी से तैयार भी हो जाती है. इसे शिशु से लेकर बड़े बहुत शौक से खाते हैं. खास बात यह भी है कि इसे आप घरवालों से लेकर मेहमानों को नाश्ते में परोस सकते हैं. तो आइए जानते हैं इस आर्टिकल के मदद से घर पर सूजी पनीर चीला बनाने की रेसिपी. 

सूजी पनीर चीला बनाने के लिए क्या सामग्री चाहिए?

  • सूजी – 1 कप 
  • कद्दूकस किया पनीर – आधा कप 
  • दही – आधा कप 
  • बारीक कटा हुआ प्याज – 1 
  • हरी मिर्च – 1 (बारीक कटी)
  • नमक – स्वादानुसार 
  • जीरा – आधा छोटा चम्मच
  • पानी – जरूरत अनुसार
  • तेल – सेंकने के लिए

सूजी पनीर चीला बनाने की विधि क्या है?

  • सबसे पहले एक बड़े बर्तन में सूजी और दही डालें. अब इसमें थोड़ा-थोड़ा पानी मिलाते हुए गाढ़ा घोल तैयार करें. घोल ज्यादा न पतला करें.  
  • इसके बाद इसमें कद्दूकस किया पनीर, बारीक कटा हुआ और हरी मिर्च डालें. अब आप स्वादानुसार नमक और सारे मसाले डालकर सभी चीजों को अच्छी तरह मिला लें, जिससे मसाले पूरे घोल में बराबर फैल जाए. 
  • अब इस घोल को ढककर 1 लिए मिनट के लिए छोड़ दें, जिससे सूजी अच्छे से फूल जाए. 
  • अब तवा गर्म करें, तवा गर्म हो जाने के बाद थोड़ा सा तेल लगाकर चारों तरफ फेला दें. अब एक बड़े चम्मच से घोल लेकर तवे पर गोल-गोल घुमाते हुए पतला फैलाएं.  
  • इसी तरह आप सारे बैटर से चीला बना लें. चीला पक जाने के बाद इसे निकालकर एक प्लेट में रखें और सब्जी या चटनी के साथ गरमा-गरम सर्व करें. 

यह भी पढ़ें: Aloo Palak Paneer Paratha: घरवालों को खिलाना है कुछ खास, बनाएं गरमा-गरम टेस्टी आलू पालक पनीर पराठा 

यह भी पढ़ें: Moong Palak Appe: ब्रेकफास्ट के लिए आसानी से तैयार करें मूंग पालक अप्पे, नोट करें स्टेप-बाय-स्टेप रेसिपी

The post बिना ज्यादा मेहनत के तैयार करें टेस्टी सूजी पनीर चीला appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top