Hot News

बिना पटरी के दौड़ पड़ी ट्रेन, सब रहे गए हक्का -बक्का, देखें Video

Viral Video: सोशल मीडिया के दौर में कब किसका वीडियो वायरल हो जाए कोई नहीं जानता. हर दिन हजारों लोग पोस्ट करते हैं और कइयों के वीडियो मिलियन्स में भी देखे जाते हैं. एक ऐसा ही वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया में खूब शेयर किया जा रहा है. आइए उस वीडियो को देखते हैं.

खूब वायरल हो रहा वीडियो

अभी जो वीडियो वायरल हो रहा है, वह काफी दिलचस्प और हैरान करने वाला है. वीडियो में एक के बाद एक कई ठेले जुड़े हुए हैं और एक साथ चलते हुए नजर आते हैं. वीडियो बनाने वाला शख्स जब थोड़ा आगे बढ़ता है, तो उसे समझ में आता है कि ठेले की लंबी लाइन खत्म होने का नाम नहीं ले रही है.

ठेलों पर भारी सामान भी लदा हुआ होता है, जिससे यह साफ हो जाता है कि यह कोई साधारण दृश्य नहीं है. शख्स काफी दूर तक चलता है, और जैसे-जैसे ठेले खत्म होते हैं, कैमरे में एक अजीब सा ऑब्जेक्ट नजर आता है, जो ढके होने के कारण पूरी तरह से स्पष्ट नहीं हो पाता. हालांकि, इस “अनोखी रेल” के अंत में यह देखा जाता है कि यह पूरी लाइन एक ट्रैक्टर द्वारा खींची जा रही है

यह वीडियो सोशल मीडिया एक्स पर @theonly_nitish नामक युवक ने शेयर किया है जिसके बाद लोगों के कमेंट्स भी आ रहे हैं और खूब शेयर भी कर रहे.

नया विचार की प्रीमियम स्टोरी पढ़ें.. Babu Veer Kunwar Singh: आरा के नायक कुंवर सिंह की निराली थी प्रेम कहानी, जानें कैसे किया अंग्रेजों को पस्त

The post बिना पटरी के दौड़ पड़ी ट्रेन, सब रहे गए हक्का -बक्का, देखें Video appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top