Hot News

बिना JEE के मिलता है इस कॉलेज में एडमिशन, NIRF रैंकिंग में टॉप 20 में शामिल 

Best College Admission Episode 6: अगर आप इंजीनियरिंग या दूसरे प्रोफेशनल कोर्स करने में रुचि रखते हैं, तो वेल्लोर इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (VIT) एक बहुत अच्छा ऑप्शन माना जाता है. हर साल हजारों स्टूडेंट यहां एडमिशन के लिए अप्लाई करते हैं. आइए बेस्ट कॉलेज एडमिशन (Best College Admission) सीरिज के 6वें एपिसोड में जानते हैं कि देश के टॉप VIT कॉलेजों में एडमिशन प्रोसेस क्या है. साथ ही क्या योग्यता मांगी जाती है. 

Best College Admission: VIT क्या है और क्यों चुनें? 

वीआईटी एक प्राइवेट यूनिवर्सिटी है, जो अपने बेहतरीन प्लेसमेंट और मॉडर्न कैंपस के लिए जानी जाती है. इसके कैंपस वेल्लोर, चेन्नई, भोपाल और अमरावती में हैं. यहां स्टूडेंट्स को अच्छी पढ़ाई के साथ इंडस्ट्री एक्सपोजर भी मिलता है. आइए, जानते हैं इस संस्थान की रैंकिंग.

VIT वेल्लोर: NIRF रैंकिंग 2025

कैटेगरी (Category) NIRF 2025 रैंक
इंजीनियरिंग (Engineering) 16
यूनिवर्सिटी (University) 14
रिसर्च (Research) 14
ओवरऑल (Overall) 21

कैसे मिलता है एडमिशन?

VIT (Best College Admission) में एडमिशन लेने के लिए कुछ बेसिक एलिजिबिलिटी होनी चाहिए, जैसे- 

  • 12वीं पास (फिजिक्स, केमिस्ट्री, मैथ्स/ बायोलॉजी) होना जरूरी है. 
  • कम से कम 60% मार्क्स 12वीं में हो. 
  • इंग्लिश सब्जेक्ट होना चाहिए.

VITEEE एग्जाम पास करना है जरूरी

VIT में BTech में एडमिशन के लिए VIT इंजीनियरिंग एंट्रेंस एग्जामिनेशन (VITEEE) देना होता है. यह एक ऑनलाइन एंट्रेंस एग्जाम है. इस परीक्षा में फिजिक्स, केमिस्ट्री, इंग्लिश, एप्टीट्यूड और मैथ्स/ बायोलॉजी सब्जेक्ट से सवाल पूछे जाते हैं. यह एग्जाम हर साल अप्रैल के आसपास होता है.

काउंसलिंग के बाद मिलेगा एडमिशन

परीक्षा के कुछ हफ्तों के बाद रिजल्ट ऑनलाइन जारी किया जाता है. आपकी रैंक के आधार पर ही आपको काउंसलिंग के लिए बुलाया जाता है. VIT में कोई कट-ऑफ मार्क्स नहीं होते, बल्कि रैंक बेस्ड  काउंसलिंग होती है. 

ऑनलाइन अप्लाई कैसे करें? 

  • सबसे पहले VIT की ऑफिशियल वेबसाइट viteee.vit.ac.in पर जाएं. 
  • Apply Now पर क्लिक करें. 
  • अपनी सारी डिटेल्स डालकर रजिस्ट्रेशन करें. 
  • रजिस्ट्रेशन करने के बाद फॉर्म भर सकते हैं. 
  • फिर एप्लीकेशन फीस ऑनलाइन जमा करें. 
  • लास्ट में सबमिट करके प्रिंटआउट निकाल लें.

यह भी पढ़ें: IIT खड़गपुर में पढ़ने का है सपना? प्लेसमेंट के बारे में पहले जान लें ये बातें

The post बिना JEE के मिलता है इस कॉलेज में एडमिशन, NIRF रैंकिंग में टॉप 20 में शामिल  appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top