Hot News

बिल गेट्स का इंडिया AI समिट से किनारा, एपस्टीन केस की फाइलों ने बढ़ाई टेंशन!

Bill Gates India AI Summit: इंडिया AI इम्पैक्ट समिट 2026 में उस वक्त हड़कंप मच गया जब समाचार आई कि माइक्रोसॉफ्ट के को-फाउंडर बिल गेट्स अपना मुख्य भाषण नहीं देंगे. गुरुवार, 19 फरवरी को होने वाले इस इवेंट से ठीक पहले गेट्स फाउंडेशन इंडिया ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर इसकी पुष्टि की. अब बिल गेट्स की जगह फाउंडेशन की तरफ से ‘अंकुर वोरा’ (प्रेसिडेंट, अफ्रीका और इंडिया ऑफिस) समिट में अपनी बात रखेंगे.

आखिर क्यों पीछे हटे बिल गेट्स?

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, बिल गेट्स के इस फैसले के पीछे नाबालिग लड़कियों के यौन शोषण और सेक्स-ट्रैफिकिंग अमेरिकी फाइनेंसर जेफ्री एपस्टीन से जुड़ी फाइलों का विवाद माना जा रहा है. पिछले महीने अमेरिकी न्याय विभाग (DOJ) ने कुछ ईमेल जारी किए थे, जिनसे पता चला कि एपस्टीन और गेट्स फाउंडेशन के स्टाफ के बीच बातचीत हुई थी. 

इन दस्तावेजों के मुताबिक, जेल से छूटने के बाद भी गेट्स और एपस्टीन के बीच कई मुलाकातें हुईं. न्यूयॉर्क टाइम्स और वॉल स्ट्रीट जर्नल की रिपोर्ट्स में भी बताया गया कि दोनों की मुलाकातें न्यूयॉर्क और अन्य जगहों पर हुईं हैं.हालांकि, बिल गेट्स का कहना है कि ये मुलाकातें सिर्फ समाज सेवा के मकसद से थीं और उनसे मिलना एक गलती थी.

फाउंडेशन ने क्या सफाई दी?

गेट्स फाउंडेशन ने अपने बयान में कहा कि उन्होंने बहुत सोच-समझकर यह फैसला लिया है. फाउंडेशन के अनुसार, वे नहीं चाहते कि किसी और वजह से समिट का मुख्य एजेंडा भटके. उनका कहना है कि मिस्टर गेट्स अपना भाषण नहीं देंगे ताकि सबका ध्यान AI समिट की प्राथमिकताओं पर बना रहे. फाउंडेशन ने यह भी साफ किया कि वे हिंदुस्तान में हेल्थ और डेवलपमेंट के लक्ष्यों को लेकर पूरी तरह कमिटेड हैं.

समिट में पहले से ही था हंगामा

यह इवेंट पहले से ही कई दिक्कतों से जूझ रहा था. गलगोटिया यूनिवर्सिटी में चीनी रोबोट को लेकर विवाद, समिट में मैनेजमेंट की कमियां, रोबोट की खराबी और VIP मूवमेंट की वजह से ट्रैफिक जाम जैसी शिकायतें आ रही थीं. पहले गेट्स का नाम वेबसाइट से गायब हुआ, फिर फाउंडेशन ने कहा कि वे आएंगे, और अंत में उनके न आने की समाचार से सस्पेंस खत्म हुआ.

आज कौन-कौन से दिग्गज देंगे स्पीच?

भले ही बिल गेट्स इस समिट का हिस्सा नहीं हैं, लेकिन आज AI की दुनिया के कई बड़े नाम मंच पर होंगे. समिट की वेबसाइट के अनुसार, आज ये दिग्गज अपनी बात रखेंगे:

  • सुंदर पिचाई (Google CEO)
  • सैम ऑल्टमैन (OpenAI CEO)
  • डेमिस हसाबिस (Google DeepMind CEO)
  • नटराजन चंद्रशेखरन (टाटा संस चेयरमैन)
  • ब्रैड स्मिथ (माइक्रोसॉफ्ट प्रेसिडेंट)
  • ऋषद प्रेमजी (विप्रो चेयरमैन)

इसके अलावा एंथ्रोपिक, मेटा, मिस्ट्रल AI और एक्सेंचर जैसी बड़ी कंपनियों के बॉस भी इस इवेंट में शामिल हो रहे हैं.

ये भी पढ़ें: इंडियन आर्मी में तैनात होंगे फ्रांसीसी अफसर; मोदी-मैक्रों की बड़ी डील, देश में ही बनेंगे फाइटर जेट

ये भी पढ़ें: एवरेस्ट फतह करने वाला दुनिया का इकलौता हेलीकॉप्टर अब हिंदुस्तान में बनेगा, 252kmph है रफ्तार

The post बिल गेट्स का इंडिया AI समिट से किनारा, एपस्टीन केस की फाइलों ने बढ़ाई टेंशन! appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top