Hot News

बिश्नोई गैंग के निशाने पर पवन सिंह! फोन पर दी धमकी, बोला- सिद्धू मूसेवाला की तरह करेंगे हाल

Pawan Singh Singer: जान से मिली धमकी के बावजूद पवन सिंह रविवार रात ‘बिग बॉस 19’ के ग्रैंड फिनाले में पहुंचे और सलमान खान के साथ स्टेज शेयर किया. उन्होंने ‘बिग बॉस’ की एक्स कंटेस्टेंट नीलम गिरी के साथ डांस परफॉर्मेंस भी दी. पवन सिंह के मैनेजर ने बताया कि धमकी भरा पहला कॉल 6 दिसंबर की रात लगभग 10 बजे आया.

कॉल के बाद मैसेज

इस कॉल में अज्ञात व्यक्ति ने लगातार धमकियां देना शुरू कर दिया और पवन सिंह की टीम के सदस्य प्रियांशु को कॉल किया. कॉलर ने पवन सिंह के मैनेजर और टीम के अन्य सदस्यों को लगातार मैसेज भेजे. शुरुआत में कॉलर को यह समझाने की कोशिश की गई कि शायद यह गलत नंबर पर कॉल हो रही है, बावजूद इसके लगातार धमकियां मिलती रहीं. 

कॉलर ने पवन सिंह से मोटी रकम की भी मांग की

पवन सिंह के मैनेजर के अनुसार, कॉलर ने 15 से 20 लाख रुपये की डिमांड की और कहा कि यह पैसा जल्द से जल्द जमा करना होगा. साथ ही, कॉलर ने धमकी दी कि अगर पवन सिंह ने सलमान खान के साथ मंच साझा किया, तो उनके साथ वही हाल होगा, जो उन्होंने सिद्धू मूसेवाला के साथ किया था.

Also read: बिग बॉस 19 ग्रैंड फिनाले से पहले पवन सिंह को लॉरेंस बिश्नोई गैंग की धमकी, बढ़ाई गई सुरक्षा

जांच में जुटी पुलिस 

इस पूरे मामले के सामने आने के बाद पवन सिंह की टीम ने तुरंत सुरक्षा एजेंसियों और पुलिस को जानकारी दी.  मुंबई के एक पुलिस स्टेशन में लिखित शिकायत दर्ज कराई गई, और पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच शुरू कर दी. पुलिस इस बात की जांच कर रही है कि कॉल करने वाला कौन था, वह कहां से था, और किस गिरोह से जुड़ा था. 

The post बिश्नोई गैंग के निशाने पर पवन सिंह! फोन पर दी धमकी, बोला- सिद्धू मूसेवाला की तरह करेंगे हाल appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top