Hot News

बिहटा एयरपोर्ट: दो गांवों के सैकड़ों मकान टूटेंगे! रनवे विस्तार के लिए यहां से ली जा सकती है जमीन…

अनुपम कुमार, पटना: बिहटा एयरपोर्ट के लिए 173.5 एकड़ जमीन का अधिग्रहण होगा. ये जमीन उसी 191.5 एकड़ भूमि की डिमांड में शामिल है, जो एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया ने रनवे को 4000 फुट बढ़ाने के लिए मांगी है. जिला प्रशासने ने उन जमीनों का सर्वे किया है जिसके अधिग्रहण की योजना पर विचार चल रहा है. 130 से अधिक पक्के-कच्चे मकान भी रनवे के एलायनमेंट में आ रहे हैं. 150 से अधिक घरों के पुनर्वास की जरूरत पड़ सकती है.

बिहटा एयरपोर्ट के रनवे विस्तार के लिए जमीन चिन्हित

बिहटा एयरपोर्ट के रनवे विस्तार के लिए जमीन चिन्हित करने की प्रक्रिया चल रही है. रनवे विस्तार किस तरफ किया जाए, इसपर अभी सहमति नहीं बनी है लेकिन जिला प्रशासन ने वर्तमान रनवे के पूर्वी और पश्चिमी छोर पर जमीन अधिग्रहण का सर्वे करके इसकी पूरी योजना भी राज्य प्रशासन को दे दी है. हालांकि इसपर अभी विचार चल रहा है.

ALSO READ: बिहार में बख्तियारपुर-ताजपुर फोरलेन पुल का डेडलाइन तय, दानापुर-बिहटा एलिवेटेड रोड के लिए ढाहे जा रहे मकान-दुकान

पूरब में शर्फुद्दीनपुर गांव की जमीन आएगी

कमेटी की मानें तो बिहटा एयरपोर्ट के रवने का पूरब में अगर विस्तार किया गया तो इस छोर पर ही शर्फुद्दीनपुर गांव है. जहां रनवे के एलायनमेंट में 119 पक्के मकान, 35 कच्चे मकान और एक धार्मिक संरचना भी आएगी. रवने बनाने के लिए यहां के 154 घरों के पुनर्वास की भी जरूरत होगी.

शर्फुद्दीनपुर गांव में जमीन अधिग्रहण के लिए 844.52 करोड़ रुपए होंगे खर्च

बताया कि एयरपोर्ट की चाहरदीवारी से सटे दो एकड़ जमीन में कब्रिस्तान है. जबकि 350 मीटर दूर ही आइओसीएल की गैस पाइप लाइन है. शर्फुद्दीनपुर गांव में रनवे विस्तार के लिए 844.52 करोड़ रुपए खर्च होंगे. इस खर्च में संरचना को शामिल नहीं किया गया है.

पश्चिम दिशा में कोरहर गांव की जमीन ली जाएगी

रनवे के विस्तार में पश्चिम दिशा की ओर 1158 मीटर लंबाई के एलायनमेंट में कोरहर गांव आ रहा है. जिसमें 143 पक्के मकान, 103 कच्चे मकान और सात छोटी धार्मिक संरचना टूटेगी. 246 घरों को पुनर्वास की आवश्यकता होगी. एयरपोर्ट ऑथोरिटी को भी फिजिबिलिटी टेस्ट के लिए योजना दे दी गयी है. फैसला होने के बाद रनवे के लिए 173.5 एकड़ जमीन का अधिग्रहण कार्य शुरू कर दिया जाएगा. संरचना छोड़कर इसमें जमीन अधिग्रहण पर 1025.49 करोड़ रुपए खर्च किए जाएंगे.

The post बिहटा एयरपोर्ट: दो गांवों के सैकड़ों मकान टूटेंगे! रनवे विस्तार के लिए यहां से ली जा सकती है जमीन… appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top