Hot News

बिहार ऑर्थोपेडिक एसोसिएशन अब मिडकॉन भी शुरू किया, मुजफ्फपुर में हुआ पहला कॉन्फ्रेंस  

बिहार ऑर्थोपेडिक एसोसिएशन (बीओए) हर वर्ष वार्षिक सम्मेलन ‘बोआकॉन’ करता रहा है.  आईएमए से जुड़े लगभग सभी ब्रांच वार्षिक सम्मेलन करते हैं. लेकिन इस बार से बिहार ऑर्थोपेडिक एसोसिएशन ने एक नई पहल शुरू की है. अब वर्ष के बीच में बीओए ‘मिडकॉन’ शुरू किया गया हैं. पहला बीओए मिडकॉन रविवार को मुजफ्फपुर में समाप्त हुआ.

कॉन्फ्रेंस में शामिल डॉक्टर
कॉन्फ्रेंस में शामिल डॉक्टर

मिडकॉन -25 मुजफ्फपुर में हुआ समाप्त: डॉ प्रवीण कुमार साहू

इस संबंध में एसोसिएशन के सचिव और एनएमसीएच, पटना में ऑर्थोपेडिक सर्जन डॉ प्रवीण कुमार साहू का कहना है कि यह शुरूआत ऑर्थोपेडिक सर्जन के बीच में कम्युनिकेशन को और सघन बनाने के लिए किया गया है. अब बिहार के हड्डी रोग विशेषज्ञ वर्ष एक बार नहीं, बल्कि दो बार मिलेंगे और नई तकनीक व विधा पर विचारों का आदान-प्रदान करेंगे. रविवार को दो दिवसीय मिडकॉन-25 मुजफ्फपुर में समाप्त हुआ, जो बिहार ऑर्थोपेडिक एसोसिएशन के तत्वाधान में मुजफ्फपुर ऑर्थोपेडिक क्लब के द्वारा आयोजित हुआ. 

बिहार की ताजा समाचारों के लिए यहां क्लिक करें

केंद्रीय जल शक्ति राज्य मंत्री ने किया उद्धाटन

 कॉन्फ्रेंस का उद्घाटन केंद्रीय जल शक्ति राज्य मंत्री डॉ राजभूषण चौधरी किए. इसकी अध्यक्षता बिहार ऑर्थोपेडिक एसोसिएशन के अध्यक्ष डॉ उपेंद्र प्रसाद ने की. कांफ्रेंस में कुल 48 शोध पत्र पेश किए गए जिसमें एक मेरा भी शोध पत्र था. छह प्रजेंटेशन था. पोस्ट ग्रेजुएट विद्यार्थी भी अपना पेपर प्रस्तुत किए।हमलोग हर वर्ष मिडकॉन राज्य के अलग अलग जिलों में करेंगे. 

इसे भी पढ़ें: Doctors Day Special: बचाव ही बेहतर इलाज है, स्त्रीएं नियमित कराएं अपनी जांच: डॉ. प्रज्ञा मिश्रा चौधरी

The post बिहार ऑर्थोपेडिक एसोसिएशन अब मिडकॉन भी शुरू किया, मुजफ्फपुर में हुआ पहला कॉन्फ्रेंस   appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top