Hot News

बिहार की अर्थव्यवस्था में 14.47 फीसदी की दर से हो रही है वृद्धि

पिछले कुछ वर्षों से राज्य की विकास दर लगातार दो अंकों में बनी हुई है

कैलाशपति मिश्र, पटना

बिहार विधानमंडल में शुक्रवार को राज्य का आर्थिक सर्वे उपमुख्यमंत्री सह वित्त मंत्री सम्राट चौधरी पेश करेंगे. इसमें राज्य की आर्थिक विकास की गति के बारे में जानकारी दी जायेगी.पिछले कुछ वर्षों से राज्य की विकास दर लगातार दो अंकों में बनी हुई है. उम्मीद है कि इस वर्ष है राज्य की विकास दर दो अंकों में ही होगी.वर्ष 2023-24 में वर्तमान मूल्य पर राज्य की विकास दर 14.47% रहने की उम्मीद है.विकास दर के मामले में बिहार का देश में चौथा स्थान है. वर्तमान मूल्य पर राज्य का सकल घरेलू उत्पाद (जीएसडीपी) 7.46 लाख करोड़ से बढ़कर 8.54 लाख करोड़ होने की उम्मीद है.

राज्य की वित्तीय स्थिति में बढ़ोतरी होने का सीधा असर प्रति आय पर भी पड़ना लाजमी है. निश्चित रूप से प्रति व्यक्ति आय में भी बढ़ोतरी हुई है.वित्त विभाग के सूत्रों के अनुसार वर्ष 2023-24 में वर्तमान मूल्य पर प्रति व्यक्ति आय 66828 रुपये हो सकती है, जबकि वर्ष 2022-23 में प्रति व्यक्ति आय 59637 रुपये थी.यानी कि वर्तमान मूल्य पर पिछले एक साल की तुलना में प्रति व्यक्ति आय में 7191 रुपये की बढ़ोतरी होने की उम्मीद है. प्रति व्यक्ति आय में 12.05% की वृद्धि होने की उम्मीद है.

वर्ष प्रति व्यक्ति आय रुपये

2019-20 48263

2020-21 46367

2021-22 52379

2022-23 59637

2023-24 66828

डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

The post बिहार की वित्तीय स्थिति में 14.47 फीसदी की दर से हो रही है वृद्धि appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top