Hot News

बिहार की सड़कों पर उतरे राहुल गांधी, बेगूसराय में करेंगे बेरोजगारों से संवाद

Rahul Gandhi: पटना. लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी सोमवार को एक दिवसीय बिहार दौरे पर आ रहे हैं. बीते दो महीने के भीतर तीसरी बार बिहार आ रहे राहुल गांधी प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय सदाकत आश्रम में पार्टी पदाधिकारियों को चुनावी टिप्स देंगे. पार्टी के प्रदेश पदाधिकारी, वरिष्ठ नेता, जिलाध्यक्षों को राहुल गांधी बिहार में इस साल होनेवाले चुनाव को लेकर संगठन को और मजबूत बनाने का टास्क सौंपेंगे. प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष राजेश कुमार ने कहा कि पटना एयरपोर्ट पर उतरने के बाद सीधे बेगूसराय जाएंगे राहुल गांधी. वहां वे पार्टी की ओर से चलाए जा रहे पलायन रोको-नौकरी दो पदयात्रा में शामिल होंगे.

पटना में है दो कार्यक्रम

बेगूसराय से पटना आने के बाद राहुल गांधी श्रीकृष्ण मेमोरियल हॉल में सामाजिक न्याय सम्मेलन में शामिल होंगे. इसके बाद राहुल सदाकत आश्रम में पार्टी नेताओं को संबोधित करेंगे. हाल ही दिल्ली बैठक में उन्होंने जिलाध्यक्षों को महत्वपूर्ण टिप्स दिए थे. अब पार्टी के अन्य कार्यकर्ताओं को भी संबोधित करेंगे. पार्टी की ओर से हर घर कांग्रेस का झंडा कार्यक्रम शुरू होना है. पंचायत स्तर पर चौपाल लगाई जानी है. पार्टी की कोशिश है कि संगठन को जिला व प्रखंड स्तर पर और मजबूत किया जाए. आठ अप्रैल को गुजरात के साबरमती में एआईसीसी का अधिवेशन है. उसमें शामिल होने के लिए पार्टी के नेता सोमवार की शाम ही पटना से रवाना होंगे.

कांग्रेस को अब नेतृत्वक मोक्ष की प्राप्ति निश्चित

राहुल के बिहार दौरे पर बिहार बीजेपी के अध्यक्ष दिलीप जायसवाल ने चुटकी ली है. उन्होंने कहा कि जहां-जहां राहुल गांधी जाते हैं, वहां कांग्रेस की लुटिया डुबोते हैं. इससे पहले छत्तीसगढ़, राजस्थान, महाराष्ट्र और दिल्ली भी गए थे, जहां कांग्रेस की करारी हार हुई थी. अब अंतिम में बिहार आ रहे हैं. कांग्रेस को अब नेतृत्वक मोक्ष की प्राप्ति निश्चित है. जायसवाल ने कहा कि राहुल गांधी जिस राज्य में कदम रखते हैं, वहां कांग्रेस की दुर्गति तय होती है. बिहार की जनता अब उनके दिखावे को अच्छी तरह समझ चुकी है.

Also Read: बिहार की 4 नदियों पर बनेंगे 12 नए पुल, इन शहरों से लोग अब तीन घंटे में पहुंचेंगे पटना

The post बिहार की सड़कों पर उतरे राहुल गांधी, बेगूसराय में करेंगे बेरोजगारों से संवाद appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top