Hot News

बिहार के इंजीनियर के पास 100 करोड़ की प्रॉपर्टी का खुलासा, गर्लफ्रेंड के लिए विदेश में बंगला, दार्जिलिंग में चाय बागान

Bihar News: बिहार में आर्थिक अपराध इकाई (EOU) ने बिजली विभाग के एग्जक्यूटिव इंजीनियर मनोज कुमार रजक के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है. टीम ने एक साथ उनके 7 ठिकानों पर छापेमारी की. EOU की 6 टीमों ने मधुबनी, दरभंगा, सुपौल (निर्मली और करजाइन) और पश्चिम बंगाल के सिलीगुड़ी में एक साथ रेड की. इस कार्रवाई से हड़कंप मच गया है.

8 घंटे चली छापेमारी, करोड़ों के कागजात बरामद

करीब 8 घंटे तक चली छापेमारी में बड़ी मात्रा में संपत्ति से जुड़े दस्तावेज मिले हैं. शुरुआती जांच में करीब 100 करोड़ रुपये की संपत्ति का खुलासा हुआ है. मनोज कुमार रजक ने 2009 में असिस्टेंट इंजीनियर के रूप में नौकरी शुरू की थी. वर्तमान में वह नॉर्थ बिहार पावर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी लिमिटेड में एग्जक्यूटिव इंजीनियर हैं. पिछले दो वर्षों से उनकी पोस्टिंग मधुबनी के जयनगर में थी.

कई शहरों में फैला संपत्ति का नेटवर्क

जांच में सामने आया है कि उन्होंने अलग-अलग जगहों पर संपत्ति बना रखी है. सुपौल के करजाइन में तीन मकान और एक गोदाम, निर्मली में एक गोदाम और दरभंगा में एक आलीशान मकान मिला है. EOU को दार्जिलिंग में चाय बागान में पार्टनरशिप के डॉक्युमेंट्स भी मिले हैं. इससे उनके निवेश के दायरे का पता चलता है.

परिवार के नाम पर कारोबार

जांच में यह भी सामने आया है कि उन्होंने अपने भाई संजय रजक के नाम पर सुपौल में गैस एजेंसी खुलवाई थी. बाद में इससे जुड़ी जमीन अपने नाम ट्रांसफर कर ली गई. वहीं पत्नी वीणाश्री के नाम पर दरभंगा-बिरौल रोड पर पेट्रोल पंप के लिए जमीन लीज पर ली गई थी.

निजी जिंदगी को लेकर भी खुलासे

छापेमारी के दौरान उनकी निजी जिंदगी से जुड़े चौंकाने वाले तथ्य भी सामने आए. बताया गया कि उन्होंने पत्नी के रहते एक रिश्तेदार स्त्री से शादी कर ली थी. जांच में यह भी पता चला कि उस स्त्री के लिए नेपाल के सुनसारी जिले में एक आलीशान मकान बनवाया जा रहा था. निर्माण के लिए मजदूर अपने गांव से भेजे जाते थे.

भाई भी केस में सह-अभियुक्त

EOU ने इस मामले में उनके भाई संजय रजक को भी सह-अभियुक्त बनाया है. अधिकारियों का कहना है कि आय से अधिक संपत्ति का आंकड़ा और बढ़ सकता है. फिलहाल जमीन, बैंक खातों और निवेश की गहराई से जांच जारी है.

Also Read: बिहार के धनकुबेर इंजीनियर के पास करोड़ों की जमीनें, पेट्रोल पंप, विदेश में बंगला, जानिए रेड में और क्या-क्या मिला

The post बिहार के इंजीनियर के पास 100 करोड़ की प्रॉपर्टी का खुलासा, गर्लफ्रेंड के लिए विदेश में बंगला, दार्जिलिंग में चाय बागान appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top